Business News Today: ओड़िशा में ‘फसल बीमा योजना’ के तहत खरीफ की आठ, रबी की नौ फसलें आयेंगी
Copied link
Stock Market Update Today: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) कपड़ा, चमड़ा और खेल के सामान जैसे कई घरेलू क्षेत्रों को यूरोपीय बाजार में अधिक बाजार पहुंच प्रदान करने में मदद करेगा.
3:05 AM. 21 Jun 223:05 AM. 21 Jun
ओड़िशा में ‘फसल बीमा योजना’ के तहत खरीफ की आठ, रबी की नौ फसलें आयेंगी
ओड़िशा सरकार ने खरीफ सत्र-2022 के लिए आठ और रबी मौसम 2022-23 में नौ फसलों को ‘फसल बीमा योजना’ के तहत लाने का फैसला लिया है. मुख्य सचिव एससी महापात्र की अध्यक्षता में सोमवार को हुई राज्यस्तरीय फसल बीमा समन्वय समिति की बैठक में यह निर्णय किया गया. मुख्य सचिव ने फसल बीमा के प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए बीमा कंपनियों को एक दो सप्ताह के अंदर किसानों के बैंक खाते में सभी तय राशि का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.
3:05 AM. 21 Jun 223:05 AM. 21 Jun
कुछ हाथों में इंटरनेट-अर्थव्यवस्था केंद्रित होने से उपभोक्ता हितों की सुरक्षा जरूरीः सरकार
कई क्षेत्रों में इंटरनेट-आधारित आर्थिक गतिविधियों के कुछ कंपनियों तक ही सिमटकर रह जाने पर चिंता जताते हुए सरकार ने सोमवार को कहा कि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने और उन्हें शोषण से बचाने की जरूरत है. सरकार ने ऑनलाइन लेन-देन से संबंधित उपभोक्ता शिकायतें बढ़ने का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले महीने राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (एनसीएच) पर पंजीकृत कुल शिकायतों में से 38-40 प्रतिशत ई-कॉमर्स व्यापार से संबंधित थीं.
3:05 AM. 21 Jun 223:05 AM. 21 Jun
भारत, यूरोप के बीच मुक्त व्यापार समझौता घरेलू उद्योगों के लिए रास्ते खोलने में मदद करेगा
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) कपड़ा, चमड़ा और खेल के सामान जैसे कई घरेलू क्षेत्रों को यूरोपीय बाजार में अधिक बाजार पहुंच प्रदान करने में मदद करेगा. भारत और यूरोपीय संघ ने आठ साल से अधिक के अंतराल के बाद 17 जून को औपचारिक रूप से व्यापार, निवेश और भौगोलिक संकेतकों (जीआई) पर समझौतों के लिए बातचीत फिर से शुरू की है. इस संबंध में दोनों के बीच अगले दौर की बातचीत यहां 27 जून से एक जु��ाई के बीच होगी.
3:05 AM. 21 Jun 223:05 AM. 21 Jun
5जी नीलामी : दूरसंचार कंपनियों ने निजी उपयोग वाले नेटवर्क पर जतायी चिंता
दूरसंचार कंपनियों ने 5जी नीलामी को लेकर सोमवार को आयोजित बोली पूर्व सम्मेलन में निजी उपयोग वाले नेटवर्क (कैप्टिव) को लेकर तकनीकी सवाल उठाये और चिंता जतायी. सूत्रों ने बताया कि दूरसंचार विभाग की तरफ से आयोजित बोली पूर्व सम्मेलन में रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया जैसी दूरसंचार कंपनियों ने भाग लिया. उन्होंने बताया कि इस बैठक में दूरसंचार कंपनियों की तरफ से उठाये गये प्रमुख मुद्दों में से एक निजी उपयोग वाले नेटवर्क से संबंधित है. इन कंपनियों ने नेटवर्क क्रियान्वयन दायित्वों से संबंधित मामलों और स्पेक्ट्रम आरक्षित करने के तरीके पर भी अधिक स्पष्टता मांगी है. रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के देश भर में 114 करोड़ ग्राहक हैं. ये कंपनियां अब 5जी सेवाएं शुरू करने में जुटी हुई हैं.
3:05 AM. 21 Jun 223:05 AM. 21 Jun
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ने ब्याज दरें 0.60 प्रतिशत बढ़ायी
आवास वित्त कंपनी एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (एलआईसी एचएफएल) ने अपनी प्रमुख आवासीय ऋण ब्याज दर (एलएचपीएलआर) 0.60 प्रतिशत बढ़ाकर 7.50 प्रतिशत कर दी है. एलआईसी एचएफएल ने सोमवार को विज्ञप्ति में कहा कि इस वृद्धि के साथ आवास ऋण पर ब्याज दर अब 7.50 प्रतिशत से शुरू होगी. नयी ब्याज दरें 20 जून, 2022 से प्रभावी हैं. एलएचपीएलआर दरअसल मानक ब्याज दर है, जिससे एलआईसी एचएफएल के ऋणों की ब्याज दर जुड़ी हुई है.
3:05 AM. 21 Jun 223:05 AM. 21 Jun
यूनाइटेड एयरलाइंस बेंगलुरु से सैन फ्रांसिकों के लिए दैनिक उड़ानें शुरू करेगी
यूनाइटेड एयरलाइंस की वर्ष 2022 की अंतिम तिमाही में बेंगलुरु से अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के लिए दैनिक उड़ानें शुरू करने की योजना है. बेंगलुरु स्थित कैम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी. इस बयान के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय एयरलाइन क्वांटस भी 14 सितंबर से सिडनी के लिए चार साप्ताहिक उड़ानें शुरू करेगी. बयान में कहा गया कि बेंगलुरु से एयर इंडिया की तेल अवीव के लिए दो साप्ताहिक उड़ानें और अमेरिकन एयरलाइन की सिएटल के लिए दैनिक उड़ानें शुरू करने की भी निकट भविष्य में योजना है. इसके अलावा महामारी से कुछ महीने पहले शुरू किये गये नये हवाई मार्गों को फिर से विमान परिचालन में जोड़ा गया है.
10:14 PM. 20 Jun 2210:14 PM. 20 Jun
शेयर बाजार में मिला जुला असर
शेयर बाजार में आज मिलाजुला असर दिखा. कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन सेंसेक्स में 237 अंकों की बढ़त दिखाई दी. वहीं, निफ्टी 15300 के पार चला गया है.
7:09 PM. 20 Jun 227:09 PM. 20 Jun
एडीआईए और कोटक करेगी निवेश
यूएई स्थित अबू धाबी निवेश प्राधिकरण (एडीआईए) और कोटक महिंद्रा बैंक की एक शाखा ने मिलकर भारतीय कार्यालय स्थलों में 59 करोड़ अमेरिकी डॉलर निवेश करने की घोषणा की है.
7:09 PM. 20 Jun 227:09 PM. 20 Jun
हरे निशान पर सेंसेक्स और निफ्टी
शेयर बाजार में आज मिला जुला रुख देखने को मिल रहा है. एशियाई बाजार के कमजोर होने के बावजूद आज मार्केट में बढ़त दिखाई दे रही है. दिन के 1 बजे शेयर बाजार के दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान कर कारोबार कर रहे हैं. सेंसेक्स करीब 2 सौ अंको की बढ़त के साथ 51,563.72 पर बरकरार है. वहीं निफ्टी 38.35 की मामूली बढ़त के साथ 15,334 पर कारोबार कर रहा है.
7:09 PM. 20 Jun 227:09 PM. 20 Jun
शुरुआती कारोबार में चढ़ा रुपया
कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के चलते रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे मजबूत होकर 77.93 पर पहुंच गया. विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि हालांकि विदेशी कोषों की बिकवाली, घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख और विदेश में डॉलर की मजबूती ने रुपये के लाभ को सीमित किया. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 77.98 पर मजबूत खुला, और फिर तेजी के साथ 77.93 के भाव पर पहुंच गया.
7:09 PM. 20 Jun 227:09 PM. 20 Jun
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव
विश्व बाजार में मिले जुले रुख के बीच शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल रहा है. 11 बजे के आसपास सेंसेक्त में मामूली बढ़त दिखाई दे रही है. वहीं, निफ्टी लाल निशान पर कारोबार कर रहा है.
7:09 PM. 20 Jun 227:09 PM. 20 Jun
इन शेयरों में दिखी तेजी
एशियाई बाजारों की गिरावट के बावजूद हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार तेजी का रुख है. दोनों इंडेक्स हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं. बात करें स्टॉक्स की तो आज एडीएफसी, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, ईचर मोटर्स, एचडीएफसी बैंक, नेशले, सन फार्मा, अपोलो हॉस्पिटल समेत टेक फार्मा और बैंकिग के शेयरों में तेजी का रुख है.
7:09 PM. 20 Jun 227:09 PM. 20 Jun
हरे निशान पर सेंसेक्स और निफ्टी
बीते सप्ताह शेयर बाजार में छाई बिकवाली से इतर कारोबारी सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार हरे निशान पर खुला. सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली बढ़त देखने को मिली. स्टॉक मार्केट के दोनों इंडेक्स में से सेंसेक्स 214 अंकों की बढ़त के साथ 51,574.82 पर कारोबार कर रहा है. वहीं निफ्टी में भी मामूली बढ़त देखने को मिल रही है. निफ्टी में करीब 30 अंकों की बढ़त है. निफ्टी अभी 15,327.40 पर कारोबार कर रहा है.
7:09 PM. 20 Jun 227:09 PM. 20 Jun
कई सत्रों से जारी है बिकवाली का सिलसिला
वैश्विक स्तर पर केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी, विदेशी कोषों की निकासी और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की वजह से बाजार में बिकवाली का सिलसिला पिछले कई सत्रों से लगातार जारी है. सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 3,91,620.01 करोड़ रुपये नीचे घट गया.
7:09 PM. 20 Jun 227:09 PM. 20 Jun
10 कंपनियों के मार्केट कैप में भारी गिरावट
शेयर बाजारों में जोरदार बिकवाली के बीच बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों के मार्केट कैप में 3.91 लाख करोड़ रुपये की भारी गिरावट देखने को मिली है. सबसे अधिक नुकसान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) को उठाना पड़ा. बीते सप्ताह बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) 2,943.02 अंक या 5.42 प्रतिशत नीचे आया.वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) 908.30 अंक या 5.61 फीसदी टूटा.
2:21 PM. 20 Jun 222:21 PM. 20 Jun
एशियाई बाजार में गिरावट का रुख
आज यानी सोमवार को कोरोबारी सप्ताह का पहला दिन हैं. ग्लोबल मार्केट से मिले जुले संकेत मिल रहे हैं. एशियाई शेयर बाजार में गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है. अमेरिका के डाऊ जोन्स में बीते सप्ताह से पहले से ही बिकवाली चल रही है. ऐसे में इसका सीधा असर घरेलू शेयर बाजार में देखने को मिला है. बीते सप्ताह सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट हावी रहा. बिकवाली के कारण निवेशकों के करोड़ों रुपये डूब गये.
मुख्य बातें
Stock Market Update Today: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) कपड़ा, चमड़ा और खेल के सामान जैसे कई घरेलू क्षेत्रों को यूरोपीय बाजार में अधिक बाजार पहुंच प्रदान करने में मदद करेगा.