मुख्य बातें
Business Breaking Live Updates : घरेलू शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बीएसई का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 104 अंक टूट गया. वहीं, एनएसई के निफ्टी में भी करीब 32 अंकों से अधिक की गिरावट दर्ज की गई. हालांकि, इस दौरान अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में भारतीय मुद्रा रुपया अमेरिका डॉलर के मुकाबले करीब 3 पैसे चढ़कर 82.87 रुपये पर कारोबार कर रहा था. इसके अलावा, भारत के करीब 6,100 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर लगे वाई-फाई के मौद्रिकरण के लिए रेलटेल ने एफआईएसएसटी और येलो इंक के साथ में करार किया है. सेबी ने सिंह बंधुओं से समेत सात लोगों को 48.15 करोड़ रुपये जमा कराने संबंधी नोटिस भेजा है.
