Business News in Hindi: सोने में 150 रुपये की तेजी, चांदी 120 रुपये फिसली

Business News in Hindi LIVE: घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स में लगभग 710 अंक का उछाल आया. वैश्विक बाजारों में बढ़त के बीच बैंक, वित्तीय और वाहन शेयरों में लिवाली से बाजार में मजबूती आई. कारोबारियों के अनुसार, इसके अलावा विदेशी संस्थागत निवेशकों के लगातार पूंजी निवेश से भी धारणा को बल मिला. 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 709.96 अंक यानी 1.16 प्रतिशत बढ़त के साथ 61,764.25 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 799.9 अंक तक चढ़ गया था. इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 195.40 अंक यानी 1.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,264.40 अंक पर बंद हुआ.

Live Updates
10:26 PM. 8 May 23 4:56 PM. 8 May

सोने में 150 रुपये की तेजी, चांदी 120 रुपये फिसली

वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 150 रुपये बढ़कर 60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था. हालांकि, चांदी की कीमत 120 रुपये की गिरावट के साथ 77,580 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई.

10:26 PM. 8 May 23 4:56 PM. 8 May

रूस की तीन कंपनियों को सेबी से एफपीआई लाइसेंस मिला

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने रूस की तीन कंपनियों को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) के रूप में पंजीकृत होने के लिए लाइसेंस दिया है. रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच इस फैसले से ये कंपनियां भारतीय पूंजी बाजार में निवेश कर सकेंगी.

10:26 PM. 8 May 23 4:56 PM. 8 May

DGCA ने गो फर्स्ट को टिकट बुकिंग रोकने को कहा, नोटिस भी जारी

डीजीसीए ने गंभीर वित्तीय संकट से गुजर रही एयरलाइन गो फर्स्ट को अपनी उड़ानों के लिए टिकट बुकिंग फौरन रोकने का सोमवार को निर्देश दिया. सूत्रों ने बताया कि नागर विमानन महानिदेशालय ने एयरलाइन को सुरक्षित, दक्ष एवं विश्वसनीय ढंग से परिचालन कर पाने में नाकाम रहने के लिए कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है. गो फर्स्ट ने पहले से ही 15 मई तक टिकटों की रोक दी है. इसके साथ ही 12 मई तक एयरलाइन ने अपनी उड़ानें निरस्त की हुई हैं.

10:26 PM. 8 May 23 4:56 PM. 8 May

सेंसेक्स 709 अंकों की बढ़त के साथ और निफ्टी 18,271 के स्तर पर बंद

आज यानि 8 मई, 2023 को सेंसेक्स (Sensex) 709.02 (1.16%) अंकों की तेजी के साथ 61,763.31 के लेवल पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी (Nifty) 202.80 अंकों की तेजी के साथ 18,271.80 के लेवल पर क्लोज हुआ.

10:26 PM. 8 May 23 4:56 PM. 8 May

इंडियन बैंक का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 47 प्रतिशत बढ़कर 1,447 करोड़ रुपये पर

सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक का बीते वित्त वर्ष की मार्च में समाप्त चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 47 प्रतिशत बढ़कर 1,447 करोड़ रुपये हो गया. बैंक ने बताया कि फंसे हुए कर्ज में कमी और ब्याज आय बढ़ने से उसका परिणाम बेहतर रहा. एक साल पहले इसी अवधि में बैंक ने 984 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था.

10:26 PM. 8 May 23 4:56 PM. 8 May

सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानिए 10 ग्राम गोल्ड के रेट में आज कितनी आई गिरावट

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, पिछले कारोबारी सप्ताह की तुलना में 8 मई को सोना और चांदी सस्ता दोनों की कीमतों में गिरावट आई है. हालांकि, सोने की कीमत 61 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार ही है. वहीं, चांदी का भाव 76 हजार रुपये प्रति किलो है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाला 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 61108 रुपये है. जबकि, 999 शुद्धता वाली चांदी के भाव 76231 रुपये किलो है.

मुख्य बातें

Business News in Hindi LIVE: घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स में लगभग 710 अंक का उछाल आया. वैश्विक बाजारों में बढ़त के बीच बैंक, वित्तीय और वाहन शेयरों में लिवाली से बाजार में मजबूती आई. कारोबारियों के अनुसार, इसके अलावा विदेशी संस्थागत निवेशकों के लगातार पूंजी निवेश से भी धारणा को बल मिला. 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 709.96 अंक यानी 1.16 प्रतिशत बढ़त के साथ 61,764.25 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 799.9 अंक तक चढ़ गया था. इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 195.40 अंक यानी 1.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,264.40 अंक पर बंद हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Samir kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >