सेंसेक्स पहली बार 67,000 अंक के ऊपर बंद, निफ्टी भी 19,833 अंक के नए रिकॉर्ड पर पहुंचा
कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन सेंसेक्स तेजी के बीच पहली बार 67,000 अंक के ऊपर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी भी 19,833.15 अंक के नए रिकॉर्ड पर पहुंचा. आज सुबह BSE Sensex पहली बार 66900 के पार खुला है. वहीं, NIFTY में भी नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा गया है. आज सुबह से ही ग्लोबल बाजार में दिन अच्छे होने के संकेत मिल गए थे. Gift Nifty भी हरे निशान में खुलकर 19800 के स्तर के पार कारोबार करता दिखा रहा है. वहीं, मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 205.21 अंक की बढ़त के साथ अब तक के उच्चतम स्तर 66,795.14 अंक पर बंद हुआ था. जबकि, एनएसई निफ्टी भी 37.80 अंक मजबूत होकर 19,749.25 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर रहा था.