बिना उड़ान भरे पायलट को मिलेंगे 95 लाख रुपये; ब्रिटिश एयरवेज ने निकाली ‘टैक्सी पायलट’ की अनोखी वैकेंसी

British Airways Job : बिना विमान उड़ाए पाएं ₹95 लाख की सैलरी! ब्रिटिश एयरवेज ने शिकागो एयरपोर्ट के लिए निकाली ‘टैक्सी पायलट’ की वैकेंसी। जानिए क्या है यह अनोखा काम और क्यों है इसकी जरूरत

British Airways Job : शिकागो का ओ’हारे (O’Hare) इंटरनेशनल एयरपोर्ट (ORD) दुनिया के सबसे व्यस्त और जटिल हवाई अड्डों में से एक है. यहां ब्रिटिश एयरवेज को अपने विमानों को सुरक्षित रूप से ग्राउंड पर चलाने के लिए एक्सपर्ट्स की जरूरत है.

क्या है ‘टैक्सी पायलट’ का काम ?

पायलट को विमान लेकर आसमान में नहीं जाना है. उनका काम विमान को लैंडिंग के बाद टर्मिनल 5 (इंटरनेशनल) से टर्मिनल 3 (डोमेस्टिक) तक चलाकर ले जाना है. ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट्स लैंड टर्मिनल 5 पर करती हैं (कस्टम/इमिग्रेशन के लिए), लेकिन उड़ान टर्मिनल 3 से भरती हैं ताकि अमेरिकन एयरलाइंस के यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट्स में आसानी हो.

काम सुनने में आसान, पर है चुनौतीपूर्ण

रनवे और टैक्सी-वे के बीच बोइंग 777 और बोइंग 787 ड्रीमलाइनर जैसे विशाल विमानों को मोड़ना और ट्रैफिक के बीच संभालना कोई खेल नहीं है. ओ’हारे एयरपोर्ट का टैक्सी-वे नेटवर्क बहुत उलझा हुआ है. ग्राउंड कंट्रोल के साथ लगातार संपर्क और खराब मौसम (बर्फबारी या भारी बारिश) में भी सुरक्षित संचालन की जिम्मेदारी.

किसे मिल सकती है यह नौकरी?

यह वैकेंसी विशेष रूप से उन रिटायर्ड पायलटों के लिए एक शानदार मौका है जिनकी उम्र कमर्शियल उड़ान भरने की सीमा पार कर चुकी है, लेकिन उनका अनुभव अभी भी बेशकीमती है वैलिड एयर ट्रांसपोर्ट पायलट सर्टिफिकेट (ATPC). भारी विमानों (Heavy Aircraft) को संभालने का पुराना अनुभव.

जॉब प्रोफाइल

विवरणजानकारी
सैलरी~$1,00,000 (करीब 95 लाख रुपये सालाना)
लोकेशनओ’हारे इंटरनेशनल एयरपोर्ट, शिकागो
मुख्य जिम्मेदारीविमान की ‘टैक्सीइंग’ (एक टर्मिनल से दूसरे तक ले जाना)
विमान के मॉडलबोइंग 777 और बोइंग 787 ड्रीमलाइनर
आवेदन का जरियालिंक्डइन (LinkedIn) पर 2 मई को पोस्ट की गई

Also Read : कच्चे तेल की तपिश और युद्ध की आहट से सहमा शेयर बाजार; निफ्टी 24,100 के नीचे फिसला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >