Bharat Bandh: क्या भारत बंद से प्रभावित होगा शेयर बाजार? जानिए 9 जुलाई की पूरी स्थिति

Bharat Bandh: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सहित भारतीय वित्तीय बाजार 9 जुलाई को सामान्य रूप से खुले रहेंगे. भारत बंद के बावजूद, बाजार सुबह 9 बजे खुलेगा और शाम 3:30 बजे तक ट्रेडिंग जारी रहेगी.

Bharat Bandh: आज, 9 जुलाई 2025 को प्रस्तावित भारत बंद में लगभग 25 करोड़ कर्मचारियों के शामिल होने की संभावना है. इस बीच निवेशकों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या इसका असर भारतीय शेयर बाजार के संचालन पर पड़ेगा?

शेयर बाजार में सामान्य ट्रेडिंग जारी रहेगी

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सहित भारतीय वित्तीय बाजार 9 जुलाई को सामान्य रूप से खुले रहेंगे. भारत बंद के बावजूद, बाजार सुबह 9 बजे खुलेगा और शाम 3:30 बजे तक ट्रेडिंग जारी रहेगी.

क्या है भारत बंद?

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, यह भारत बंद देशभर की 10 केंद्रीय श्रमिक यूनियनों और उनके सहयोगियों द्वारा बुलाया गया है. इसका उद्देश्य “सरकार की श्रमिक-विरोधी, किसान-विरोधी और कॉर्पोरेट-समर्थक नीतियों” का विरोध करना है. यूनियनों ने इस राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने की अपील की है. हड़ताल में संगठित और असंगठित दोनों क्षेत्रों के कर्मचारी भाग लेंगे.

इन क्षेत्रों से होंगे कर्मचारी शामिल

इस बंद में बैंकिंग, बीमा, डाक, कोयला खनन, राजमार्ग और निर्माण क्षेत्र के कर्मचारी भाग लेंगे, जिससे इन सेवाओं पर असर पड़ सकता है.

2025 के शेयर बाजार अवकाश

2025 में भारतीय शेयर बाजार के लिए कुल 14 अवकाश तय किए गए हैं. जुलाई तक सात अवकाश हो चुके हैं और अगला अवकाश अगस्त में पड़ेगा. आगामी शेयर बाजार छुट्टियों की सूची इस प्रकार है.

  • स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त
  • गणेश चतुर्थी – 27 अगस्त
  • गांधी जयंती/दशहरा – 2 अक्टूबर
  • दीवाली (लक्ष्मी पूजन) – 21 अक्टूबर
  • बली प्रतिपदा – 22 अक्टूबर
  • प्रकाश पर्व (गुरु नानक जयंती) – 5 नवंबर
  • क्रिसमस – 25 दिसंबर

शेयर बाजार का आज का प्रदर्शन

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 270 अंकों की बढ़त के साथ 83,712 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 61.20 अंकों की तेजी के साथ 25,523 पर बंद हुआ. अधिकांश समय बाजार सपाट रहा, लेकिन अंत में तेजी देखने को मिली.

भारत–अमेरिका व्यापार समझौते पर निवेशकों की नजर

विशेषज्ञों के अनुसार, निवेशक भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर स्पष्ट प्रगति का इंतजार कर रहे हैं. जब तक कोई ठोस घोषणा नहीं होती, तब तक बाजार में सतर्कता बनी रहेगी. साथ ही, अमेरिका द्वारा अपने कुछ व्यापारिक साझेदारों पर 25% शुल्क लागू करने की समयसीमा को 1 अगस्त तक बढ़ाने से भी निवेशकों की रणनीति पर असर पड़ा है.

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के अनुसंधान प्रमुख विनोद नायर ने कहा “भारतीय शेयर बाजार सीमित दायरे में बना रहा क्योंकि निवेशक भारत–अमेरिका व्यापार समझौते पर ठोस निर्णय का इंतजार कर रहे हैं. फिलहाल निवेशकों का रुख सतर्क बना हुआ है.”

Also Read : क्या आज बैंक बंद रहेंगे? यूनियनों की हड़ताल से सेवाएं प्रभावित होने की आशंका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >