थम नहीं रही शेयर बाजार की उथल-पुथल, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम

Stock Market: शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार के दौरान एनएसई में सबसे अधिक नुकसान श्रीराम फाइनेंस को हुआ. इसका शेयर 2.98% गिरकर 3161.45 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है. बीएसई सेंसेक्स में सबसे अधिक नुकसान टाइटन को हुआ. इसका शेयर 2.75% गिरकर 3306.65 रुपये पर कारोबार कर रहा है.

Stock Market: घरेलू शेयर बाजार में उथल-पुथल का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन के शुरुआती कामकाज में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 232.43 अंक गिरकर 80,774.18 अंक पर खुला. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी भी 84.9 अंक फिसलकर 24,664.95 अंक पर पहुंच गया. गुरुवार को सेंसेक्स 494.75 अंक गिरकर 81,006.61 अंक और 221.45 अंक टूटकर 24,749.85 अंक पर बंद हुए थे.

एनएसई-बीएसई के ज्यादातर शेयरों में गिरावट

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में एनएसई-बीएसई के ज्यादातर कंपनियों के शेयर गिर गए हैं. एनएसई के 2,164 शेयरों में से 1,778 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं, जबकि 341 बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. हालांकि, 45 शेयरों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है. वहीं, बीएसई में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से 21 कंपनियों के शेयर टूट गए, जबकि 9 कंपनियों के शेयरों में बढ़त देखी जा रही है.

एनएसई-बीएसई में कितने शेयर टूटे

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार के दौरान एनएसई में सबसे अधिक नुकसान श्रीराम फाइनेंस को हुआ. इसका शेयर 2.98% गिरकर 3161.45 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है. इसके अलावा, मारुति सुजुकी, इन्फोसिस और टाइटन के शेयर भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स में सबसे अधिक नुकसान टाइटन को हुआ. इसका शेयर 2.75% गिरकर 3306.65 रुपये पर कारोबार कर रहा है. इसके अलावा, बीएसई में कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, पावरग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, भारतीय स्टेट बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, लार्सन एंड ट्रुबो, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, अदाणी पोर्ट्स, सनफार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारुति सुजुकी, आईटीसी, नेस्ले इंडिया और इन्फोसिस के शेयर भी टूटे.

एनएसई-बीएसई में बढ़त वाले शेयर

हालांकि, गिरावट के इस दौर में कुछ कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ भी कारोबार कर रहे हैं. एनएसई में 2.87% की बढ़त के साथ विप्रो का शेयर 543.9 रुपये पर कारोबार कर रहा है. इसके अलावा, एक्सिस बैंक, आयशर मोटर्स, टीसीएसई और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर भी मुनाफे में रहे. वहीं, बीएसई में मुनाफे वाले शेयरों में एक्सिस बैक, टाटा मोटर्स, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, भारती एयरटेल और एचसीएल टेक्नोलॉजीज शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़ने पर कितनी बढ़ेगी सैलरी? ऐसे जानें पूरा कैलकुलेशन

एशियाई बाजारों का हाल

एशिया के दूसरे बाजारों की बात करें, तो जापान के निक्केई225, हांगकांग के हैंगसेंग और चीन के शंघाई कंपोजिट में मजबूती बनी हुई है. हालांकि, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में गिरावट दर्ज की गई. यूरोपीय बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे, जबकि अमेरिकी बाजारों में नरम रुख बना हुआ था. अंतराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.61% बढ़कर 2,710.07 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड भी 0.16% की तेजी के साथ गुरुवार को 74.57 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बंद हुआ था.

इसे भी पढ़ें: करवा चौथ पर अर्धांगिनी को गहना गिफ्ट करना पड़ेगा महंगा, सोने का दाम आसमान पर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >