Bank Holidays: छठ पूजा के अवसर पर बिहार-झारखंड में बंद रहेंगे बैंक? लिस्ट में चेक करें अपने शहर का नाम

आरबीआई की वेबसाइट के अनुसार अगले पांच दिन तक पूरे देशभर में अलग-अलग शहरों में अगल-अलग दिनों में छुट्टी रहेगी. बिहार-झारखंड में 31 अक्टूबर को बैंक में छुट्टी रहेगी. जबकि 27 अक्टूबर को गंगटोक, इंफाल, कानपुर और लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे.

दिवाली समाप्त होते ही बिहार-झारखंड में छठ पूजा की धूम शुरू हो गयी है. इन दोनों राज्यों में छठ पूजा बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. लोग दुनिया में कहीं भी रहें, लोकआस्था के इस महापर्व में अपने घर जरूर पहुंचते हैं. इस दौरान लोगों के मन में एक सवाल रह-रहकर उठ रहे होंगे कि क्या छठ पर्व के अवसर पर बैंकों में छुट्टी रहेगी. तो हम यहां आपको बैंक छुट्टी के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं.

छठ पूजा के अवसर पर बिहार-झारखंड में बंद रहेंगे बैंक

बिहार-झारखंड सहित दुनियाभर में चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत 28 अक्टूबर से हो रही है. सांध्य अर्घ्य रविवार को है, वैसे में बैंक में छुट्टी रहती है. उसके अगले दिन बिहार-झारखंड में छठ की छुट्टी रहेगी और बैंक भी बंद रहेंगे.

Also Read: बिहार के लिए छठ पूजा में अब मिल जाएगा टिकट, रेलवे ने शुरू की 124 पूजा स्पेशल ट्रेन, यहां देखें पूरी लिस्ट

अगले पांच दिनों तक देखें कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक

आरबीआई की वेबसाइट के अनुसार अगले पांच दिन तक पूरे देशभर में अलग-अलग शहरों में अगल-अलग दिनों में छुट्टी रहेगी. बिहार-झारखंड में 31 अक्टूबर को बैंक में छुट्टी रहेगी. जबकि 27 अक्टूबर को गंगटोक, इंफाल, कानपुर और लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे. 31 अक्टूबर को बिहार-झारखंड सहित अहमदाबाद में भी बैंक बंद रहेंगे.

28 अक्टूबर से चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत

बिहार-झारखंड सहित पूरे दुनियाभर में चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत 28 अक्टूबर से हो रही है. 28 अक्टूबर को नहाय खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत हो जाएगी. उसके अगले दिन 29 अक्टूबर को व्रति खरना करेंगी. 30 अक्टूबर को सांध्य अर्घ्य होगा और 31 अक्टूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व की समाप्ति हो जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials) अरबिंद शैक्षणिक रूप से भी पत्रकारिता और क्षेत्रीय विषयों के गहरे जानकार हैं:

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >