Bank Holiday: 14 से 20 सितंबर तक बैंक रहेंगे 4 दिन बंद,जानिए क्यों...?- देखें पूरी लिस्ट

अगले सप्ताह 14 से 20 सितंबर 2026 के बीच बैंकों में 4 दिन की छुट्टियां रहेंगी. गणेश चतुर्थी, संवत्सरी और साप्ताहिक अवकाश के कारण विभिन्न शहरों में कामकाज प्रभावित होगा. जानें किन तारीखों पर आपके शहर में बैंक बंद रहेंगे.

Bank Holiday: 14 से 20 सितंबर 2026 के बीच त्योहारों और रविवार के साप्ताहिक अवकाश के चलते देश के अलग-अलग शहरों में बैंक 4 दिन बंद रहेंगे. मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद और शिलोंग समेत कई शहरों में बैंक शाखाओं का कामकाज प्रभावित रहेगा. भारतीय रिजर्व बैक ऑफ इंडिया ( RBI) के मुताबिक, इन छुट्टियों का असर डिजिटल बैंकिंग सेवाओं पर नहीं पड़ेगा. ग्राहक UPI, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग ऐप के जरिए लेन-देन कर सकेंगे.

14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के कारण बैंक बंद

सोमवार, 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी, हरतालिका और गणेश पूजा के कारण महाराष्ट्र के मुंबई, नागपुर और बेलापुर, कर्नाटक के बेंगलुरु, ओडिशा के भुवनेश्वर, तमिलनाडु के चेन्नई, तेलंगाना के हैदराबाद, गोवा के पणजी और आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा समेत कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे.

तारीखदिनकारणबैंक बंद रहने वाले प्रमुख शहर
14 सितंबर 2026सोमवारगणेश चतुर्थी, हरतालिका, गणेश पूजामुंबई, नागपुर, बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, पणजी, विजयवाड़ा
15 सितंबर 2026मंगलवारसंवत्सरी, नुआखाई, गणेश चतुर्थी का दूसरा दिनअहमदाबाद, भुवनेश्वर, पणजी
18 सितंबर 2026शुक्रवारयूनिटेरियन एनिवर्सरी डेशिलोंग
20 सितंबर 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे देश में

15 सितंबर को संवत्सरी और नुआखाई के कारण छुट्टी

मंगलवार, 15 सितंबर को संवत्सरी, नुआखाई और गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन के कारण गुजरात के अहमदाबाद, ओडिशा के भुवनेश्वर और गोवा के पणजी में बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा.

18 सितंबर को मेघालय में यूनिटेरियन एनिवर्सरी डे के अवसर पर बैंक अवकाश

शुक्रवार, 18 सितंबर को यूनिटेरियन एनिवर्सरी डे के अवसर पर मेघालय की राजधानी शिलोंग में बैंक बंद रहेंगे. यह अवकाश स्थानीय स्तर पर लागू होगा और देश के अन्य हिस्सों में बैंक सामान्य रूप से खुलेंगे.

20 सितंबर को साप्ताहिक अवकाश के कारण पूरे देश में बैंक बंद

रविवार, 20 सितंबर को साप्ताहिक अवकाश के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में बैंक से जुड़े जरूरी काम के लिए ग्राहकों को अपनी स्थानीय शाखा की छुट्टी देखकर ही योजना बनानी चाहिए.

डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी जारी

बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद UPI, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकेगा. ग्राहक ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने, बिल भुगतान और अन्य डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का लाभ सामान्य रूप से उठा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Bank Holiday September : 14 सितंबर को 7 राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, 15 सितंबर को भी 3 राज्यों में छुट्टी; देखें पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >