Bank Strike: इस दिन बैंकों में रह सकती है हड़ताल, बैंकिंग और ATM सेवायें हो सकती हैं बाधित

अगर 19 नवंबर को बैंक में हड़ताल होती है, तो बैंकिंग सेवायें पूरी तरह से प्रभावित हो सकती हैं. लोगों के सामने नकदी की समस्या हो सकती है. क्योंकि इस दिन बैंक के साथ-साथ एटीएम सेवा भी प्रभावित हो सकती है.

पर्व-त्यौहार खत्म होने के बाद नवंबर में गिने-चुने दिन बैंक बंद रहेंगे. लेकिन इस महीने देशभर के बैंक एक दिन के लिए अचानक बंद रह सकती हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि खबर आ रही है कि इस महीने बैंककर्मी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल करने वाले हैं.

अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ ने हड़ताल का किया ऐलान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ ने 19 नवंबर को एक दिन के लिए बैंक हड़ताल का अह्वान किया है. दरअसल यह खबर बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से शेयर बाजारों को भेजे गये सूचना के आधार पर चल रही है. शेयर बाजारों को भेजे गये सूचना में बताया कि अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ की ओर से भारतीय बैंक संघ को हड़ताल का नोटिस भेजा है. नोटिस में बताया गया है कि कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर 19 नवंबर को एक दिन की हड़ताल में जाने की योजना बनायी है.

Also Read: Entertainment News: कुछ ऐसी दिखती हैं निक जोनस की एक्स गर्लफ्रेंड, ‘धारावी बैंक’ का ट्रेलर जारी

19 नवंबर को बाधित रह सकती हैं बैंकिंग सेवायें

अगर 19 नवंबर को बैंक में हड़ताल होती है, तो बैंकिंग सेवायें पूरी तरह से प्रभावित हो सकती हैं. लोगों के सामने नकदी की समस्या हो सकती है. क्योंकि इस दिन बैंक के साथ-साथ एटीएम सेवा भी प्रभावित हो सकती है. वैसे में अगर आप कोई परेशानी में नहीं पड़ना चाहते हैं, तो पहले से ही बैंक और एटीएम से जरूरत के अनुसार पैसे निकालकर अपने पास रख लें.

नवंबर महीने में कुल चार दिन बैंक बंद रहेंगे

नवंबर महीने में कुल चार दिन बैंक बंद रहेंगे. आरबीआई की वेबसाइट के अनुसार इस महीने 8, 11 और 23 को बैंक में छुट्टी रहेगी. एक नवंबर को भ बैंक में छुट्टी थी. 8 नवंबर यानी मंगलवार को देशभर में गुरु नानक जयंती के मौके पर सभी बैंक बंद रहे. अब अगली छुट्टी 11 नवंबर को होगी. हालांकि इस दिन देशभर में केवल दो ही जगह पर बैंक बंद रहेंगे. एक बेंगलुरु और दूसरा शिलांग. इसके अलावा 23 नवंबर को भी बैंक बंद रहेंगे. इस दिन केवल शिलांग में बैंक छुट्टी की घोषणा की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >