क्या आपके शहर की ब्रांच भी रहेगी बंद? 12 फरवरी को बैंक जाने से पहले पढ़ ले ये खबर

Bank Strike: कल यानी 12 फरवरी को देशभर के बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे, जिससे सरकारी बैंकों में कामकाज प्रभावित हो सकता है. नए लेबर कोड के विरोध और '5-डे बैंकिंग' की मांग को लेकर यूनियनों ने यह कदम उठाया है. हालांकि, ऑनलाइन सेवाएं और एटीएम चालू रहेंगे.

Bank Strike: कल यानी 12 फरवरी गुरुवार को बैंकिंग सेवाओं पर हड़ताल का साया मंडरा रहा है. देश की प्रमुख बैंक यूनियनों ने अपनी मांगों को लेकर काम बंद रखने का फैसला किया है. हालांकि रिजर्व बैंक (RBI) की लिस्ट में कल कोई आधिकारिक छुट्टी नहीं है, लेकिन स्टाफ की अनुपस्थिति के कारण शाखाओं में कामकाज ठप पड़ने का अंदेशा है.

बैंक यूनियन बनाम लेबर कोड

हड़ताल का सबसे बड़ा कारण नवंबर 2025 में लाए गए चार नए लेबर कोड हैं. बैंक यूनियनों (AIBEA, BEFI आदि) का आरोप है कि ये कानून न केवल श्रमिकों के हितों के खिलाफ हैं, बल्कि ट्रेड यूनियनों की आवाज दबाने की कोशिश भी हैं. साथ ही, 5-डे बैंकिंग वीक की लंबे समय से लंबित मांग भी इस विरोध का प्रमुख हिस्सा है.

कहां पड़ेगा सबसे ज्यादा असर?

  • SBI, PNB और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे सरकारी बैंकों ने पहले ही एक्सचेंज को सूचित कर दिया है कि उनकी शाखाओं में सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं.
  • बैंकों में स्टाफ न होने से चेक की प्रोसेसिंग में देरी हो सकती है, जिससे आपका बड़ा पेमेंट लटक सकता है.
  • ICICI और HDFC जैसे निजी बैंकों पर इसका असर न के बराबर रहने की उम्मीद है, वहां काम सामान्य चलेगा.

क्या खुला रहेगा?

राहत की बात यह है कि डिजिटल बैंकिंग का दौर है.

  • UPI और मोबाइल बैंकिंग बिना किसी रुकावट के चलते रहेंगे.
  • नकदी के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • NEFT और RTGS जैसी सुविधाएं एक्टिव रहेंगी.

Also Read: आयुष्मान कार्ड के लिए नहीं काटने होंगे चक्कर, आपके गांव के राशन डीलर करेंगे सारा काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >