Bank holidays in April 2023: गुड फ्राइडे और ईद की छुट्टी कब है, यहां देखें अप्रैल महीने की पूरी लिस्ट

Bank holidays in April 2023: इन दिनों जहां बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, वहीं मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग हमेशा की तरह काम करती रहेंगी. ग्राहक ऑनलाइन माध्यम से लेनदेन करने में सक्षम होंगे. जानें कब कब बैंक रहेंगे बंद

Bank holidays in April 2023: मार्च का महीना समाप्त हो गया है. अब हम अप्रैल के महीने में प्रवेश कर गये हैं. इस बीच आपको बता दें कि यदि बैंक का काम अमूमन आपको पड़ता है तो बैंक हॉलीडे पर नजर जरूर डाल लें. अप्रैल के महीने में कुल मिलाकर 15 दिन बैंकों में छुट्टी रहने वाली है. इस छुट्टी में साप्ताहिक अवकाश भी जुड़ा हुआ है.

उल्लेखनीय है कि बैंक प्रत्येक महीने के पहले और तीसरे शनिवार को खुले रहते हैं, जबकि दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक अवकाश होता है. अप्रैल के महीने में बैंक गुड फ्राइडे, डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जयंती, ईद-उल-फितर आदि जैसे कई त्योहारों में बंद रहने वाला है. कई त्योहारों के साथ-साथ 1 अप्रैल को बैंक भी बंद रहेंगे, ताकि बैंक अपना सालाना हिसाब-किताब कर सके.

मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग में होगा काम

इन दिनों जहां बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, वहीं मोबाइल और इंटरनेट (Mobile and Internet Banking) बैंकिंग हमेशा की तरह काम करती रहेंगी. ग्राहक ऑनलाइन माध्यम से लेनदेन करने में सक्षम होंगे. हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि प्रत्येक राज्य में बैंक अवकाश भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा जारी आधिकारिक छुट्टियों की सूची पर निर्भर करेगा. छुट्टियों की सूची RBI के आधिकारिक वेबसाइट पर भी दी जाती है. इसलिए, बैंक छुट्टियों पर नया अपडेट के लिए आरबीआई की वेबसाइट पर नजर जरूर दौड़ा लें.

देखें अप्रैल के महीने में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट: Bank holidays in April

1 अप्रैल को भारत में सभी बैंक अपनी साल के अंत की समापन गतिविधियों को पूरा करने के लिए बंद रहते हैं, जिसमें पिछले वित्तीय वर्ष के लिए उनके खातों, बैलेंस शीट और अन्य वित्तीय विवरणों को अंतिम रूप देना शामिल है.

4 अप्रैल: महावीर जयंती

5 अप्रैल: बाबू जगजीवन राम का जन्मदिन

7 अप्रैल: गुड फ्राइडे (good friday holiday)

14 अप्रैल: डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जयंती/बोहाग बिहू/चीराओबा/वैशाखी/बैसाखी/तमिल नववर्ष दिवस/महा बिसुभा संक्रांति/बीजू महोत्सव/बिसू महोत्सव

15 अप्रैल: विशु/बोहाग बिहू/हिमाचल दिवस/बंगाली नववर्ष दिवस

18 अप्रैल: शब-एल-क़द्र

21 अप्रैल: ईद-उल-फितर (रमजान ईद)/गरिया पूजा/जुमत-उल-विदा (eid Bank holiday)

22 अप्रैल: रमजान ईद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >