Bank Holiday: क्या इस शनिवार बंद रहेंगे बैंक? जानें किन राज्यों में कब-कब है हॉलिडे

Bank Holiday: साल 2024 के कुछ ही दिन बचे हैं. ऐसे में यदि आप अपने बैंकिंग कार्य अगले हफ्ते के लिए स्थगित करने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि किस दिन बैंक बंद रहेंगे

Bank Holiday: साल 2024 के कुछ ही दिन बचे हैं. ऐसे में यदि आप अपने बैंकिंग कार्य अगले हफ्ते के लिए स्थगित करने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि किस दिन बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा हम यह भी बताएंगे कि इस शनिवार यानी आज 21 दिसंबर को बैंक खुले रहेंगे या नहीं. आइए दिसंबर के आखिरी हफ्ते की बैंक छुट्टियों की जानकारी लें ताकि आप अपने वित्तीय कार्यों की बेहतर योजना बना सकें.

RBI के नियम क्या कहते हैं?

RBI के निर्देशों के मुताबिक सभी सार्वजनिक और निजी बैंक हर महीने के सभी रविवारों और दूसरे व चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. चूंकि आज 21 दिसंबर है और यह तीसरा शनिवार है इसलिए बैंक खुलेंगे. इसके अलावा 21 दिसंबर को किसी भी राज्य में कोई सार्वजनिक अवकाश नहीं है. इसलिए सभी क्षेत्रों जैसे दिल्ली, मुंबई, चेन्नई आदि में बैंक सामान्य रूप से काम करेंगे.

दिसंबर में Bank Holiday

दिसंबर महीने में कई महत्वपूर्ण दिन हैं, जब बैंक बंद रहेंगे. क्रिसमस के अवसर पर, 25 दिसंबर को सभी क्षेत्रों में बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा, कुछ क्षेत्रों में 26, 27, 30 और 31 दिसंबर को भी बैंक अवकाश हो सकता है.

किन राज्यों में कब-कब बैंक रहेंगे बंद ?

RBI के दिशा-निर्देशों के अनुसार 23 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच कई राज्यों में बैंकों की छुट्टियां निर्धारित हैं. यहां हम उन तारीखों और राज्यों की सूची साझा कर रहे हैं जहां बैंक बंद रहेंगे.

तारीखराज्य
24 दिसंबर (मंगलवार)मिजोरम, नागालैंड और मेघालय
25 दिसंबर (बुधवार)क्रिसमस: पूरे भारत में बैंक बंद
27 दिसंबर (शुक्रवार)क्रिसमस उत्सव: नागालैंड में बैंक बंद
30 दिसंबर (सोमवार)मेघालय
31 दिसंबर (मंगलवार)मिजोरम और सिक्किम में बैंक बंद
तारीख और राज्यों की सूची

इन छुट्टियों के दौरान संबंधित राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. अगर आप इन दिनों में बैंक से संबंधित कोई काम करना चाहते हैं, तो इसे पहले ही निपटा लें या ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का उपयोग करें.

बैंक से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: Bank Holiday: 2025 में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की सूची

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >