Bank Holiday : 5 नवंबर को बंद रहेंगे बैंक, आज ही कर लें जरूरी काम

Bank Holiday : नवंबर का पहला सप्ताह चल रहा है. इस सप्ताह एक दिन बैंक बंद रहने वाला है. इस महीने बैंक करीब 9 दिन तक बंद रहेंगे. आइए जानते हैं, कब और कहां बैंक छुट्टी रहने वाली है.

Bank Holiday : नवंबर की शुरुआत हो चुकी है. महीने का पहला सप्ताह चल रहा है. इस महीने बैंकों में करीब 9 की छुट्टियां बैंकों में रहेंगी. इसलिए जिन लोगों को बैंक से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें पहले छुट्टियों की सूची देख लेनी चाहिए. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नवंबर महीने की बैंक छुट्टियों की आधिकारिक लिस्ट जारी की है, जिसमें क्षेत्रीय त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश दोनों शामिल हैं. ग्राहकों को सलाह दी गई है कि बैंक लेन-देन की योजना बनाते समय इन छुट्टियों को ध्यान में रखें ताकि किसी परेशानी से बचा जा सके.

5 नवंबर को बैंक क्यों रहेंगे बंद?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टी सूची के अनुसार, 5 नवंबर को गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रास पूर्णिमा के अवसर पर देश के कई शहरों में बैंक बंद रहने वाले हैं. इन शहरों में आइजोल, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून के अलावा हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर शामिल हैं. इसलिए ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे अपने जरूरी बैंक काम पहले ही निपटा लें.

कब-कब होगा साप्ताहिक अवकाश?

नवंबर 2025 में बैंकों में करीब नौ दिन की छुट्टी रहेगी. 2 नवंबर को रविवार की वजह से बैंक बंद थे. इसके बाद 8, 9, 16, 22, 23 और 30 नवंबर को शनिवार और रविवार के कारण साप्ताहिक अवकाश रहेगा. इसके अलावा, दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टियों और त्योहारों की छुट्टियां भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें : Bank Holidays : नवंबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? यहां जानें

ऑनलाइन सार्विस पर छुट्टी का नहीं होगा असर

आप टेंशन नहीं लें. इन छुट्टियों के दौरान बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहक एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप और यूपीआई जैसी डिजिटल सेवाओं को आसानी से यूज कर सकेंगे. हालांकि, निर्धारित रखरखाव कार्य के समय कुछ सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित हो सकती हैं, इसलिए ग्राहकों को पहले से ही इसके लिए तैयार रहने की जरूरत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >