Bajaj Finance Share Price: बजाज फाइनेंस में उछाल, बोनस और स्टॉक स्प्लिट से शेयरधारकों को तगड़ा फायदा

Bajaj Finance Share Price: बजाज फाइनेंस ने मार्च तिमाही के नतीजों के साथ घोषणा की थी कि वह हर एक शेयर पर चार बोनस शेयर देगी. साथ ही, कंपनी ने ₹2 के एक शेयर को ₹1 के दो शेयरों में विभाजित करने का निर्णय भी लिया था.

Bajaj Finance Share Price: सोमवार, 16 जून को बजाज फाइनेंस लिमिटेड के शेयरों में बढ़त देखी गई. इसका कारण कंपनी की ओर से पहले घोषित किए गए बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट (शेयर विभाजन) को माना जा रहा है, जिसका असर अब शेयर बाजार में दिख रहा है.

क्या है स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर की गणना

बजाज फाइनेंस ने मार्च तिमाही के नतीजों के साथ घोषणा की थी कि वह हर एक शेयर पर चार बोनस शेयर देगी. साथ ही, कंपनी ने ₹2 के एक शेयर को ₹1 के दो शेयरों में विभाजित करने का निर्णय भी लिया था. उदाहरण के लिए, अगर किसी निवेशक के पास शुक्रवार को बाजाज फाइनेंस के 10 शेयर थे, तो उन्हें 4:1 के अनुपात में 40 बोनस शेयर मिलेंगे. अब उनके पास कुल 50 शेयर हो जाएंगे. इसके बाद इन 50 शेयरों को 1:2 के अनुपात में स्टॉक स्प्लिट किया जाएगा, जिससे निवेशक के पास कुल 100 शेयर हो जाएंगे. जो निवेशक सोमवार को शेयर खरीदेंगे, वे इस बोनस और स्प्लिट के लाभ के लिए पात्र नहीं होंगे, क्योंकि रिकॉर्ड डेट बीत चुकी है.

शेयर की कीमत में आई तेजी

सोमवार को बाजाज फाइनेंस के शेयर ₹956 पर खुले, जो कि शुक्रवार के मुकाबले करीब 2.5% की बढ़त है. हालांकि बीते एक महीने में शेयर में कोई खास हलचल नहीं हुई थी, लेकिन 2025 में अब तक यह शेयर 35% से अधिक रिटर्न दे चुका है, जिससे यह निफ्टी 50 के टॉप आउटपरफॉर्मर में शामिल हो गया है.

लंबी अवधि में मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद

बजाज फाइनेंस देश की सबसे बड़ी नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों में से एक है. कंपनी का क्रेडिट पोर्टफोलियो लगातार बढ़ रहा है और डिजिटल लेंडिंग सेगमेंट में भी इसकी मजबूत मौजूदगी है. बाजार विश्लेषकों का मानना है कि बोनस और स्प्लिट के बाद शेयर में ट्रेडिंग वोल्यूम बढ़ेगा और इसका फायदा लॉन्ग टर्म निवेशकों को मिलेगा.

Also Read: 20 रुपये से कम कीमत वाले इन पेनी स्टॉक्स ने दिया इतना ज्यादा रिर्टन, देखें लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >