दिल्ली से केवल 80 मिनट में अयोध्या, एयर इंडिया इस दिन से शुरू करेगी रामलला के दर्शन के लिए उड़ान

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद 24 जनवरी से उत्तर भारत की परंपरा के अनुसार 48 दिनों तक मंडल पूजा होगी. वहीं, 23 जनवरी से आम लोग रामलला के दर्शन कर सकेंगे.

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारी अपने आखिर चरण पर है. समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई दिग्गज मंत्री और नेताओं को आमंत्रित किया गया है. रामलला के दर्शन के लिए अभी से लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं. उस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए भी देश-विदेश से लोग सड़क से लेकर हवाई मार्ग से अयोध्या पहुंचेंगे. इस एक अच्छी खबर है कि दिल्ली से अगर कोई अयोध्या पहुंचना चाहता है, तो वह केवल 80 मिनट में यात्रा तय कर सकता है. यह एयर इंडिया की पहल के कारण संभव हो पाएगा.

30 दिसंबर से दिल्ली से अयोध्या के लिए एयर इंडिया की उड़ान होगी शुरू

एयर इंडिया एक्सप्रेस 30 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी से अयोध्या के लिए अपनी उद्घाटन उड़ान का परिचालन करेगी. एयरलाइन 16 जनवरी से इस मार्ग पर निर्धारित दैनिक सेवाएं शुरू करेगी. अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विस्तारित रनवे है जो ए-321/बी-737 श्रेणी के विमानों के संचालन के लिए उपयुक्त है. अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले इस हवाई अड्डे का उद्घाटन होगा.

ये होगा एयर इंडिया की उड़ान का टाइमिंग

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बुधवार को बयान में कहा कि उद्घाटन उड़ान आईएक्स 2789 30 दिसंबर को दिल्ली से 11.00 बजे रवाना होगी और 12.20 बजे अयोध्या में उतरेगी. वापसी में अयोध्या से आईएक्स 1769 उड़ान दोपहर 12.50 बजे रवाना होगी और 2.10 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी. एयरलाइन के प्रबंध निदेशक आलोक सिंह ने कहा, एयर इंडिया एक्सप्रेस अयोध्या हवाई अड्डा खुलने के तुरंत बाद परिचालन शुरू करने को लेकर उत्साहित है. यह देश भर के दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों से संपर्क बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है. एयर इंडिया की अनुषंगी कंपनी प्रतिदिन 300 से अधिक उड़ानें संचालित करती है. इसके पास 59 विमानों का बेड़ा है.

Also Read: अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: विहिप ने लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को किया आमंत्रित, मिला आश्वासन

23 जनवरी से आम लोग रामलला के दर्शन कर सकेंगे

प्रतिष्ठा समारोह के बाद 24 जनवरी से उत्तर भारत की परंपरा के अनुसार 48 दिनों तक मंडल पूजा होगी. वहीं, 23 जनवरी से आम लोग रामलला के दर्शन कर सकेंगे.

जानी-मानी हस्तियां भी प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में मौजूद रहेंगी

आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा, केरल की माता अमृतानंदमयी, योग गुरु बाबा रामदेव, अभिनेता रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, अरुण गोविल, फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर और प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, प्रसिद्ध चित्रकार वासुदेव कामत, इसरो के निदेशक नीलेश देसाई और कई अन्य जानी-मानी हस्तियां भी प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में मौजूद रहेंगी.

Also Read: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का होगा लाइव टेलीकास्ट, 22 जनवरी को राममय होगी रांची, ये है तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >