Axis Bank Q3 Results: निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंक, एक्सिस बैंक ने वित्तीय वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2024) के दौरान शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है. बैंक का शुद्ध लाभ 4% बढ़कर 6,304 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह ₹6,071 करोड़ था.
एक्सिस बैंक की आय और ब्याज आय में वृद्धि
तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय 10% बढ़कर 36,926 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि में 33,516 करोड़ रुपये थी.
- ब्याज आय: 30,954 करोड़ रुपये, जो पिछले वर्ष 27,961 करोड़ रुपये थी.
- शुद्ध ब्याज आय : यह 9% की वृद्धि के साथ 13,606 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो पिछले वर्ष 12,532 करोड़ रुपये थी.
एनपीए में सुधार
बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता में भी सुधार देखा गया.
- सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति घटकर 1.46% पर आ गया, जो पिछले वर्ष 1.58% पर थी.
- शुद्ध एनपीए मामूली कमी के साथ 0.35% पर आ गई, जो पिछले वर्ष 0.36% पर थी.
एक्सिस बैंक का प्रदर्शन
- बैंक ने अपनी कर्ज देने की प्रक्रिया में सुधार किया है, जिससे एनपीए में कमी आई है.
- बढ़ी हुई शुद्ध ब्याज आय (NII) और ब्याज आय से लाभ में इजाफा हुआ है.
- डिजिटल ट्रांजेक्शन और ग्राहकों की बढ़ती संख्या बैंक के प्रदर्शन में योगदान दे रही है.
इसे भी पढ़ें: Reliance Industries Q3 Results: रिलायंस का शुद्ध लाभ 12% बढ़ा, डिजिटल और रिटेल कारोबार का मजबूत प्रदर्शन
एक्सिस बैंक के शेयर पर संभावित असर
- शेयर बाजार में प्रभाव: मजबूत परिणामों के चलते एक्सिस बैंक के शेयरों में सकारात्मक रुझान देखने को मिल सकता है.
- निवेशकों को बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता और बढ़ती आय से दीर्घकालिक लाभ की उम्मीद है.
इसे भी पढ़ें: Rupee: रुपये में 21 पैसे की बड़ी गिरावट, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.61 के स्तर पर हुआ बंद
