60 के बाद भी हर महीने आएंगे पैसे! जानिए सरकार की इस खास योजना का राज

Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना में छोटी बचत से पाएं 60 साल के बाद हर महीने पक्की पेंशन. जानिए कौन जुड़ सकता है, कितना निवेश करना होगा और टैक्स लाभ क्या हैं.

Atal Pension Yojana: रिटायरमेंट के बाद रेगुलर इनकम की चिंता ज्यादातर लोगों को रहती है, खासकर मिडिल क्लास और असंगठित क्षेत्र (अनऑर्गेनाइज्ड सेक्टर) में काम करने वाले लोगों को. ऐसे लोगों के लिए अटल पेंशन योजना (APY) एक आसान और सुरक्षित ऑप्शन है. यह सरकार समर्थित पेंशन योजना है, जिसमें छोटी-छोटी रकम जमा करके 60 साल की उम्र के बाद हर महीने निश्चित पेंशन प्राप्त की जा सकती है.

कौन जुड़ सकता है इस योजना से?

अटल पेंशन योजना में शामिल होने के लिए कुछ जरूरी शर्तें हैं:

पात्रताविवरण
नागरिकताभारतीय नागरिक होना जरूरी
उम्र18 से 40 वर्ष
बैंक अकाउंटसेविंग बैंक या पोस्ट ऑफिस अकाउंट
योगदान अवधिकम से कम 20 साल तक योगदान
आधार और मोबाइललिंक करना फायदेमंद

इस योजना से नौकरीपेशा लोग, सेल्फ-एम्प्लॉयड, किसान, दुकानदार और दिहाड़ी मजदूर सभी जुड़ सकते हैं.

कितनी पेंशन मिलेगी और कितना जमा करना होगा?

योजना में आप अपनी जरूरत के हिसाब से 1,000 रुपये से 5,000 रुपये तक की मासिक पेंशन चुन सकते हैं.  जितनी कम उम्र में योजना से जुड़ेंगे, उतना कम योगदान देना होगा. 

प्रवेश आयु5,000 रुपये पेंशन के लिए मासिक योगदान
18 वर्ष₹210
25 वर्ष₹376
30 वर्ष₹577
35 वर्ष₹902
40 वर्ष₹1,454

योगदान मासिक, तिमाही या छह महीने में एक बार भी किया जा सकता है. अमाउंट सीधे बैंक अकाउंट से ऑटो-डेबिट हो जाती है. 

आवेदन कैसे करें?

योजना में शामिल होना काफी आसान है. 

ऑनलाइन तरीका

  • नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग में APY ऑप्शन चुनें.
  • पेंशन अमाउंट तय करें.
  • नामांकित व्यक्ति (Nominee) की जानकारी भरें.
  • ऑटो-डेबिट की अनुमति दें.

ऑफलाइन तरीका

  • बैंक ब्रांच या पोस्ट ऑफिस जाएं.
  • APY फॉर्म भरें.
  • आधार, मोबाइल नंबर और नॉमिनी की जानकारी दें.
  • आवेदन जमा करें.

60 साल के बाद क्या मिलेगा?

60 वर्ष की उम्र पूरी होने पर चुनी गई अमाउंट के अनुसार हर महीने पेंशन मिलनी शुरू हो जाती है.

अगर सदस्य की मृत्यु हो जाती है तो:

  • पति या पत्नी को पेंशन का लाभ मिलता है.
  • दोनों के निधन के बाद जमा राशि नॉमिनी को दी जाती है.

यानी यह योजना सिर्फ पेंशन ही नहीं, परिवार को भी आर्थिक सुरक्षा देती है.

क्या टैक्स बचत का फायदा भी मिलेगा?

हां, APY में किया गया इनवेस्टमेंट इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80CCD के तहत टैक्स छूट के लिए योग्य

हो सकता है. यह लाभ पुराने टैक्स सिस्टम (Old Tax Regime) में उपलब्ध है. 

योगदान छूटने पर कितना जुर्माना?

  • 100 रुपये तक योगदान: 1 रुपये प्रति माह
  • 101-500 रुपये तक: 2 रुपये प्रति माह
  • 501-1000 रुपये तक: 5 रुपये प्रति माह
  • 1000 रुपये से ज्यादा: 10 रुपये प्रति माह

क्या APY आपके लिए सही है?

अगर आप बिना जोखिम के रिटायरमेंट के लिए एक निश्चित पेंशन चाहते हैं, तो अटल पेंशन योजना अच्छा ऑप्शन हो सकती है. कम इनवेस्टमेंट, सरकारी सुरक्षा और परिवार को मिलने वाला संरक्षण इसे मिडिल क्लास परिवारों के लिए एक भरोसेमंद रिटायरमेंट योजना बनाता है. 60 साल के बाद नियमित आय का सहारा पाने के लिए समय रहते इस योजना से जुड़ना फायदेमंद हो सकता है. 

ये भी पढ़ें: होम लोन के साथ जबरन इंश्योरेंस बेचने वाले बैंकों की अब खैर नहीं, RBI ने जारी किए सख्त निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya shahdeo

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >