Ashneer Grover की स्टार्टअप फाउंडर्स को सलाह, छंटनी करने के बजाय कर्मचारियों की वेतन कटौती ज्यादा सही

अशनीर ग्रोवर ने अपने लिंक्डइन अकाउंट पर यह पोस्ट ऐसे समय पर डाला है, जब एलन मस्क ने 44 अरब डॉलर की डील करने के बाद ट्विटर को खरीदकर कंपनी की कमान अपने हाथों में लेते ही बड़े स्तर पर छंटनी की. इसके बाद कई बड़ी कंपनियों खासकर, आईटी सेक्टर में छंटनी की काफी खबरें आ रही हैं.

Ashneer Grover On Mass Layoffs : ‘शार्क टैंक इंडिया’ (Shark Tank India) के निवेशक अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) ने दुनियाभर में हो रही छंटनियों पर बात करते हुए स्टार्टअप संस्थापकों से कहा है कि वे एलन मस्क (Elon Musk) से प्रभावित न हों, क्योंकि यह उनके लिए अनुकूल नहीं’ है. अशनीर ने बड़े पैमाने पर छंटनियां करने के बजाय वेतन 25% तक घटाने की सलाह दी है. उन्होंने कहा, यह बेहतर समाधान है क्योंकि दोबारा भर्तियां करना महंगा होगा.

आईटी सेक्टर में छंटनी की खबरें

अशनीर ग्रोवर ने अपने लिंक्डइन अकाउंट पर यह पोस्ट ऐसे समय पर डाला है, जब एलन मस्क ने 44 अरब डॉलर की डील करने के बाद ट्विटर को खरीदकर कंपनी की कमान अपने हाथों में लेते ही बड़े स्तर पर छंटनी की. इसके बाद कई बड़ी कंपनियों खासकर, आईटी सेक्टर में छंटनी की काफी खबरें आ रही हैं.

Also Read: Ashneer Grover ने WhatsApp Pay को किया ट्रोल, तो Paytm के विजय शेखर शर्मा ने ऐसे किया रिएक्ट छंटनी के मामले में मस्क की नकल

भारतपे के पूर्व कोफाउंडर अशनीर ग्रोवर के अनुसार, कुछ नकल करने वाले फाउंडर्स, जो छंटनी के मामले में मस्क की नकल कर रहे हैं, वे एक बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं. ग्रोवर ने एक ट्वीट में छंटनी और अधिग्रहण पर राय दी है. उन्होंने कहा कि मस्क ने ट्विटर की कमान संभाली, अक्षम प्रबंधन को निकाल दिया और फिर बहुत ज्यादा कर्मचारियों वाले संगठन में छंटनी की.

देखा-देखी कदम उठाना गलत

ग्रोवर ने अपने ट्वीट में लिखा है कि देखादेखी करने वाले ज्यादातर संस्थापक पहले खुद मुश्किल कदम उठाने से बचते हैं लेकिन जब दूसरी कंपनियों में छंटनी शुरू होती है, तो वो भी बड़ी आसानी से ऐसे कदम उठा लेते हैं, लेकिन जो रणनीति विलय और अधिग्रहण (m&a) में काम आती है, वह हर जगह फिट नहीं बैठती.

Also Read: Elon Musk ने दिया एक और झटका, अब Twitter के कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों को हटाना शुरू किया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >