कितनी संपत्ति की मालकिन थीं सुरों की मल्लिका आशा भोसले ?

Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले की पहचान केवल गायकी तक सीमित नहीं थी. उन्होंने ‘Asha’s’ नाम से एक सफल अंतरराष्ट्रीय रेस्टोरेंट चेन खड़ी की, जिसके आज दुबई और ब्रिटेन समेत 14 आउटलेट्स हैं.

Asha Bhosle Net Worth: भारतीय संगीत जगत के लिए कल यानि 12 अप्रैल 2026 का दिन एक गहरे शोक का रहा . सुरों की मल्लिका और अपनी जादुई आवाज से सात दशकों तक करोड़ों दिलों पर राज करने वाली दिग्गज गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं. 92 वर्ष की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में रविवार दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली.

ज्यादातर लोग आशा भोसले को उनकी जादुई आवाज के लिए जानते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि वे एक बेहद सफल बिजनेस वुमन भी थीं. संगीत की दुनिया से लेकर ग्लोबल रेस्टोरेंट चेन तक, आशा जी ने अपनी मेहनत से ₹100-250 करोड़ की संपत्ति बनाई. आइए जानते हैं, उनकी कमाई के मुख्य जरिया और उनकी फाइनेंशियल विरासत के बारे में.

म्यूजिक रॉयल्टी और लाइव कन्सर्ट

गुड रिटर्न्स के एक रिपोर्ट के अनुसार आशा जी की संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा उनकी गायकी से आता है. 12,000 से ज्यादा गानों के साथ, उन्हें मिलने वाली रॉयल्टी उनकी कमाई का एक स्थिर जरिया रही. इसके अलावा, वह अपने लाइव कन्सर्ट्स के लिए भी मोटी फीस लेती थीं. 90 की उम्र के पड़ाव पर भी उनका जोश कम नहीं हुआ था; हाल ही में विक्की कौशल के गाने ‘तौबा तौबा’ पर उनकी लाइव परफॉर्मेंस ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं.

‘Asha’s’: ग्लोबल रेस्टोरेंट चेन की मालकिन

आशा भोसले ने साल 2002 में दुबई से अपने रेस्टोरेंट बिजनेस की शुरुआत की थी. आज उनका ब्रांड ‘Asha’s’ दुनिया भर में मशहूर है. मिडिल ईस्ट (दुबई, कुवैत) से लेकर यूनाइटेड किंगडम (बर्मिंघम, मैनचेस्टर) तक उनके करीब 14 रेस्टोरेंट हैं. उनकी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा इसी अंतरराष्ट्रीय रेस्टोरेंट चेन से आता है. आशा जी ने मुंबई के पॉश इलाकों में रियल एस्टेट में भी निवेश किया था. उनकी कुल नेटवर्थ में मुंबई स्थित उनकी प्रॉपर्टीज और अन्य लग्जरी निवेश शामिल हैं.

एसेट (Asset)विवरण
अनुमानित नेटवर्थ₹100 – ₹250 करोड़
बिजनेस ब्रांड‘Asha’s’ (रेस्टोरेंट चेन)
मुख्य आय स्रोतम्यूजिक रॉयल्टी, लाइव शो, और बिजनेस प्रॉफिट
ग्लोबल मौजूदगीभारत, दुबई, कुवैत, और ब्रिटेन (UK)

Also Read: कितनी संपत्ति के मालिक हैं पवन सिंह, कभी पत्नी से विवाद तो बिहार चुनावों को लेकर बने चर्चा में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >