बाजार की सुस्ती के बीच इस शराब कंपनी के शेयर में आई तेजी, नए मैनेजमेंट के एलान से निवेशक गदगद

Liquor Stocks: शेयर बाजार की सुस्ती के बीच आसगार्ड एल्कोबेव के शेयरों में जोरदार तेजी देखी गई. दिग्गज लीडरशिप टीम में बड़े बदलाव और नए मैनेजिंग डायरेक्टर की नियुक्ति से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है. कंपनी के स्टॉक ने पिछले एक हफ्ते में 31% का बंपर रिटर्न दिया है.

Liquor Stocks: शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों की उठापटक के बाद शुक्रवार को रौनक लौट आई. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान में बंद हुए. इसी सकारात्मक माहौल के बीच Asgard Alcobev Ltd के शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखी गई. कंपनी का स्टॉक 3 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ 57 रुपए के स्तर पर पहुंच गया.

एक हफ्ते में निवेशकों की चांदी 31% का बंपर रिटर्न

आसगार्ड एल्कोबेव का शेयर पिछले कुछ दिनों से निवेशकों का पसंदीदा बना हुआ है. बाजार में चल रही कमजोरी के बावजूद इस स्टॉक ने पिछले एक हफ्ते में करीब 31 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दिया है. अगर पिछले रिकॉर्ड पर नजर डालें तो:

  • 1 महीना में करीब 12 प्रतिशत की बढ़त.
  • 6 महीने में लगभग 20 प्रतिशत का मुनाफा.
  • 3 महीने में करीब 5 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है.

मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव बनी तेजी की वजह

शुक्रवार को आई इस तेजी के पीछे कंपनी द्वारा अपनी लीडरशिप टीम में किए गए बड़े बदलावों को माना जा रहा है. 19 मार्च को कंपनी ने रौनक जैन को नया मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) नियुक्त किया है. रौनक जैन के पास इस इंडस्ट्री में उत्पादन, वितरण और फाइनेंस का 15 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है.

इसके अलावा, टीम को और मजबूत करने के लिए प्रियंका जैन को अतिरिक्त निदेशक और विनीत सिंघानिया को वित्त निदेशक (Finance Director) की जिम्मेदारी सौंपी गई है. बाजार को उम्मीद है कि इस नई और अनुभवी टीम के आने से कंपनी के बिजनेस को एक नई दिशा मिलेगी.

नॉर्थ-ईस्ट मार्केट में मजबूत पकड़

आसगार्ड एल्कोबेव मुख्य रूप से शराब और बीयर के कारोबार में सक्रिय है. भारत में इस सेक्टर की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी अपना पूरा फोकस विस्तार पर लगा रही है. विशेष रूप से उत्तर-पूर्वी भारत (North-East India) में कंपनी की स्थिति काफी मजबूत है. अपनी सहायक कंपनी सीएमजे ब्रुअरीज के माध्यम से यह कंपनी क्षेत्र की बढ़ती डिमांड को पूरा कर रही है, जो इसके भविष्य की ग्रोथ के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है.

Also Read: घर बैठे मोबाइल से सुधारें पैन कार्ड की गलतियां, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >