Bank Holiday Today: क्या आज बैंक बंद रहेंगे? यूनियनों की हड़ताल से सेवाएं प्रभावित होने की आशंका

Bank Holiday Today: 9 जुलाई 2025 को कई यूनियनों द्वारा भारत बंद बुलाया गया है. हड़ताल में बैंक, बीमा, डाक, परिवहन जैसे क्षेत्रों के करोड़ों कर्मचारी शामिल हैं. हालांकि आज आधिकारिक अवकाश नहीं है, लेकिन हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं बाधित हो सकती हैं.

Bank Holiday Today: आज, बुधवार 9 जुलाई 2025 को, देशभर में कई कर्मचारी यूनियनों द्वारा भारत बंद का आयोजन किया गया है. इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल में बैंकिंग, बीमा, डाक, परिवहन, निर्माण और अन्य सार्वजनिक क्षेत्रों के 25 करोड़ से अधिक कर्मचारी भाग ले रहे हैं. हड़ताल का उद्देश्य सरकार की “श्रमिक-विरोधी, किसान-विरोधी और कॉर्पोरेट समर्थक नीतियों” के खिलाफ विरोध दर्ज कराना है.

क्या बैंक आज बंद हैं? (Bank Holiday Today)

औपचारिक रूप से आज कोई राष्ट्रीय बैंक अवकाश घोषित नहीं किया गया है, यानी तकनीकी रूप से बैंक खुले रहने चाहिए. हालांकि, ट्रेड यूनियनों की इस हड़ताल के चलते कुछ क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, विशेषकर वहां जहां यूनियनें सक्रिय हैं और कर्मचारी हड़ताल में शामिल हो रहे हैं. AIBEA से जुड़ा बंगाल प्रांतीय बैंक कर्मचारी संघ और बीमा क्षेत्र के कई कर्मचारी इस हड़ताल का हिस्सा हैं.

जुलाई 2025 में बैंक अवकाश की सूची

  • 5 जुलाई (शनिवार): गुरु हरगोबिंद जयंती पर जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.
  • 12 जुलाई (शनिवार): दूसरा शनिवार, सभी बैंकों में अवकाश.
  • 13 जुलाई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश, सभी बैंक बंद.
  • 14 जुलाई (सोमवार): बेह देइनख्लाम उत्सव पर शिलांग में बैंक बंद.
  • 16 जुलाई (बुधवार): हरेला त्योहार पर देहरादून में बैंक अवकाश.
  • 17 जुलाई (गुरुवार): यू तिरोत सिंह पुण्यतिथि पर शिलांग में अवकाश.
  • 19 जुलाई (शनिवार): केर पूजा के अवसर पर अगरतला में बैंक बंद.
  • 20 जुलाई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश, देशभर में बैंक बंद.
  • 26 जुलाई (शनिवार): चौथा शनिवार, पूरे देश में बैंक अवकाश.
  • 27 जुलाई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश, सभी बैंक बंद.
  • 28 जुलाई (सोमवार): द्रुकपा त्शे-ज़ी पर्व के चलते गंगटोक (सिक्किम) में बैंक बंद रहेंगे.

Also Read: Success Story: एडिट करके तूने मेरी इमेज को मीम बना दिया, मेहनत करके तेरे भाई ने Meesho बना दिया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >