Amruta Fadnavis Net Worth: विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने निर्वाचन आयोग को जो हलफनामा सौंपा था, उसके अनुसार उनकी पत्नी अमृता फडणवीस की सालाना कमाई करीब 79.30 लाख रुपये (वित्त वर्ष 2023-24) थी.
अमृता फडणवीस की कहां से होती है कितनी कमाई?
- बैंकिंग करियर: अमृता फडणवीस ने 2003 में एक्सिस बैंक से अपने करियर की शुरुआत की थी. वर्तमान में वे एक्सिस बैंक के ट्रांजैक्शन बैंकिंग विभाग में उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं, जहां से उन्हें नियमित वेतन मिलता है.
- म्यूचुअल फंड्स व शेयर बाजार : अमृता फडणवीस शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश करती हैं. उनके पास एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक आदि के शेयर और विभिन्न टैक्स सेवर/इक्विटी म्यूचुअल फंड्स का एक मजबूत पोर्टफोलियो है, जिससे उन्हें लाभांश (Dividend) और रिटर्न मिलता है.
- प्लेबैक सिंगिंग और म्यूजिक प्रोजेक्ट्स: अमृता फडणवीस एक प्रशिक्षित शास्त्रीय संगीत की गायिका हैं. उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों (जैसे प्रकाश झा की 'जय गंगाजल'), कमर्शियल म्यूजिक वीडियो, भक्ति गीतों और एल्बमों में अपनी आवाज दी है, जिससे उन्हें रॉयल्टी और फीस मिलती है.
- सोशल मीडिया और ब्रांड एंडोर्समेंट : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बड़ी संख्या में फॉलोअर्स होने के कारण वे विभिन्न ब्रांड्स, फैशन शो और कॉरपोरेट इवेंट्स से भी स्वतंत्र रूप से कमाई करती हैं.
- यूट्यूब : अमृता फडणवीस का अपना एक स्वतंत्र यूट्यूब चैनल भी है, जिसमें 71 हजार से अधिक सब्सक्राइबर हैं. वे अपने चैनल पर 180 से अधिक वीडियो अपलोड कर चुकी हैं. यूट्यूब से भी उनकी अच्छी कमाई हो जाती है.
शैक्षणिक योग्यता
- स्कूली शिक्षा : अमृता फडणवीस की शुरुआती पढ़ाई सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल नागपुर से पूरी हुई.
- ग्रेजुएशन: उन्होंने नागपुर के प्रसिद्ध जीएस कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से कॉमर्स में स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की.
- पोस्ट ग्रेजुएशन (MBA): उन्होंने पुणे स्थित प्रतिष्ठित सिम्बायोसिस संस्थान से फाइनेंस में MBA की डिग्री ली.
- अन्य सर्टिफिकेशन: अमृता फडणवीस वेल्थ में सर्टिफाइड प्रोफेशनल भी हैं.
ये भी पढ़ें: Vimal Elaichi विज्ञापन पर FDA सख्त, शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को भेजा नोटिस
