अमेजन का मास्टरस्ट्रोक! 1000 रुपए तक के प्रोडक्ट्स पर अब कोई रेफरल फीस नहीं, जानें पूरी डिटेल

Amazon India Zero Referral Fee: अमेजन इंडिया का बड़ा दांव. अब 1000 रुपये तक के सामान पर विक्रेताओं को कोई रेफरल फीस नहीं देनी होगी. 16 मार्च से लागू होने वाला यह फैसला करोड़ों छोटे व्यापारियों के लिए मुनाफे की नई राह खोलेगा. जानिए इस जीरो कमीशन नीति का पूरा सच.

Amazon India Zero Referral Fee: दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया (Amazon India) ने भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने और छोटे विक्रेताओं को प्रोत्साहित करने के लिए एक क्रांतिकारी कदम उठाया है. कंपनी ने ऐलान किया है कि वह अब 1,000 रुपये तक की कीमत वाले उत्पादों की बिक्री पर सेलर्स से कोई रेफरल फीस (Referral Fee) नहीं लेगी.

क्या है रेफरल फीस और किसे होगा फायदा?

आसान भाषा में कहें तो जब भी कोई दुकानदार अमेजन पर अपना सामान बेचता है, तो उसे हर बिक्री पर कंपनी को एक तय कमीशन देना पड़ता है, जिसे रेफरल फीस कहते हैं. अब 1000 रुपए तक के प्रोडक्ट्स पर यह कमीशन पूरी तरह हटा लिया गया है. यह नई नीति 16 मार्च से प्रभावी होने जा रही है.

क्यों लिया गया यह फैसला?

अमेजन ने यह कदम खासकर छोटे व्यापारियों, नए स्टार्टअप्स और उन उद्यमियों को ध्यान में रखकर उठाया है जो कम कीमत वाले सामान बेचते हैं.

  • अमेजन इंडिया के डायरेक्टर अमित नंदा के अनुसार, इस फैसले से टियर-2 और टियर-3 शहरों के व्यापारियों को सबसे ज्यादा लाभ होगा.
  • कमीशन हटने से विक्रेताओं की बचत बढ़ेगी, जिससे वे अपने बिजनेस को और बड़े स्तर पर ले जा सकेंगे.

पिछली नीति से मिली जबरदस्त सफलता

अमेजन ने पिछले साल 300 रुपए से कम कीमत वाले करीब 1.2 करोड़ प्रोडक्ट्स पर जीरो कमीशन नीति लागू की थी. इस छोटे से बदलाव से अमेजन के साथ जुड़ने वाले नए सेलर्स की संख्या में 50% का इजाफा देखा गया. इसी कामयाबी को देखते हुए कंपनी ने अब इसका दायरा बढ़ाकर 1000 रुपए कर दिया है, जिससे अब 12.5 करोड़ से ज्यादा उत्पाद इस स्कीम के दायरे में आ जाएंगे.

शिपिंग चार्ज में भी मिलेगी राहत

सिर्फ कमीशन ही नहीं, अमेजन ने विक्रेताओं के लिए शिपिंग चार्ज में भी कटौती करने का संकेत दिया है. इससे अमेजन प्लेटफॉर्म पर सामान बेचना न केवल आसान होगा, बल्कि विक्रेताओं के लिए पहले से कहीं ज्यादा मुनाफे वाला सौदा साबित होगा.

Also Read: दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी पर हमला, मुकेश अंबानी से खास कनेक्शन, कौन है Aramco का मालिक ?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >