Akshay Kumar: बिजनेस में ‘खिलाड़ी’ निकले अक्षय कुमार, करोड़ों में बेच डाला अपार्टमेंट, सुनकर चौंक जाएंगे आप

Akshay Kumar Property Deals: अक्षय कुमार ने मुंबई में अपना अपार्टमेंट ₹4.25 करोड़ में बेचा.जानें कैसे यह सौदा उन्हें रियल एस्टेट में ‘खिलाड़ी’ साबित करता है!

Akshay Kumar Sold Apartment: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अक्सर अपनी फिल्मों और निवेशों को लेकर चर्चा में रहते हैं. हाल ही में उन्होंने मुंबई के बोरिवली ईस्ट में स्थित अपना लग्जरी अपार्टमेंट ₹4.25 करोड़ में बेचा. आइए जानते हैं इस डील से जुड़ी सभी खास बातें.

स्काई सिटी प्रोजेक्ट ( Sky City Project) में स्थित था फ्लैट

यह अपार्टमेंट ओबेरॉय रियल्टी के प्रतिष्ठित स्काई सिटी प्रोजेक्ट का हिस्सा है. यह प्रोजेक्ट 25 एकड़ में फैला है और इसमें 3 बीएचके, स्टूडियो और डुप्लेक्स अपार्टमेंट्स मौजूद हैं. स्काई सिटी प्रोजेक्ट अपनी प्रीमियम सुविधाओं और बेहतरीन लोकेशन के लिए जाना जाता है.

नवंबर 2017 में खरीदा था अपार्टमेंट

अक्षय कुमार ने यह अपार्टमेंट नवंबर 2017 में ₹2.38 करोड़ में खरीदा था. अब, लगभग सात साल बाद, इसे ₹4.25 करोड़ में बेचा गया. इस तरह, इस प्रॉपर्टी की कीमत में 78% का इजाफा हुआ.

अपार्टमेंट का विवरण और डील की जानकारी

  • कार्पेट एरिया: 1073 वर्ग फुट (99.71 वर्ग मीटर)
  • पार्किंग स्पेस: 2
  • स्टांप ड्यूटी: ₹25.5 लाख
  • रजिस्ट्रेशन शुल्क: ₹30,000
  • यह डील 21 जनवरी 2025 को रजिस्टर्ड हुई.

बॉलीवुड सितारों की पसंदीदा जगह

ओबेरॉय स्काई सिटी प्रोजेक्ट न केवल अक्षय कुमार का घर रहा है, बल्कि अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन जैसे कई बड़े सितारे भी यहां संपत्तियां रखते हैं.

क्या यह निवेश फायदेमंद रहा?

अक्षय कुमार की यह डील यह दिखाती है कि प्रीमियम लोकेशंस में प्रॉपर्टी में निवेश करना कितना लाभकारी हो सकता है. लगभग 78% का मूल्यवृद्धि दर्शाता है कि बोरिवली जैसे क्षेत्रों में रियल एस्टेट निवेश भविष्य में भी फायदेमंद साबित हो सकता है.

Also Read : जानिए कितनी संपत्ति की मालिक हैं ममता कुलकर्णी, कुंभ में संन्यास लेकर सबको चौंकाया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >