कितनी संपत्ति के मालिक हैं बिहार के लाल आकाश दीप? जानिए कमाई के स्रोत

Akash Deep Net Worth: बिहार के सासाराम से निकले आकाश दीप की कुल संपत्ति ₹37 करोड़ तक पहुंची. जानिए IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट और ब्रांड डील से होने वाली कमाई.

Akash Deep Net Worth: इंग्लैंड के एडबास्टन मैदान पर अकाश दीप ने ऐसा कमाल कर दिखाया, जिसे भारतीय क्रिकेट लंबे समय तक याद रखेगा. उन्होंने टेस्ट मैच में 10 विकेट लेकर न केवल भारत को जीत के करीब पहुंचाया, बल्कि कई दिग्गजों के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए.

मैच में 10 विकेट लेकर (10/187), अकाश दीप ने इंग्लैंड में किसी भी भारतीय तेज़ गेंदबाज़ द्वारा किया गया अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन दर्ज किया. उन्होंने जसप्रीत बुमराह (9/110, ट्रेंट ब्रिज 2021), ज़हीर ख़ान (9/134, 2007) और चेतन शर्मा (10/188, 1986) जैसे दिग्गजों के आंकड़े भी पीछे छोड़ दिए.

ऐसे ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद अब फैंस के मन में एक सवाल है . आखिर अकाश दीप की कुल कमाई यानी नेटवर्थ कितनी है? वह IPL से कितना कमाते हैं? ब्रांड एंडोर्समेंट, बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट और उनकी लाइफस्टाइल कैसी है?

आकाश दीप का जन्म 15 दिसंबर 1996 को बिहार के सासाराम जिले में हुआ था. लेकिन उन्होंने बंगाल की टीम से घरेलू क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई. शुरुआती दिनों में संघर्ष के बावजूद, आकाश ने अपने क्रिकेट करियर को गंभीरता से लिया और लगातार मेहनत से खुद को एक कुशल तेज गेंदबाज के रूप में स्थापित किया.

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन

आकाश दीप ने बंगाल की ओर से रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जैसे प्रमुख टूर्नामेंटों में बेहतरीन गेंदबाजी की. उनकी निरंतरता और फिटनेस ने उन्हें चयनकर्ताओं की नजर में लाया और जल्द ही वह ईस्ट जोन और बाकी भारत की टीमों का भी हिस्सा बने.

इंटरनेशनल डेब्यू और भारत के लिए बड़ी छलांग

2024 में आकाश दीप को इंग्लैंड के खिलाफ भारत की राष्ट्रीय टीम में डेब्यू करने का मौका मिला. यह उनके करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ था. अपने डेब्यू से ही उन्होंने यह साबित कर दिया कि वह भारतीय पेस अटैक का भरोसेमंद हिस्सा बन सकते हैं. उनकी रफ्तार, लाइन और लेंथ में विविधता उन्हें दूसरे गेंदबाजों से अलग बनाती है.

आईपीएल से बढ़ी पहचान और कमाई

आकाश 2022 में आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का हिस्सा बने, जहां उन्हें 20 लाख रुपये में खरीदा गया. तीन सीजन में उन्होंने लगभग ₹60 लाख कमाए और कुल 7 विकेट लिए.
2025 के 18वें सीजन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें भारी भरकम ₹8 करोड़ में खरीद लिया. इस सीजन में उन्होंने 6 मैच खेले और 3 विकेट हासिल किए.

आय के स्रोत और कुल संपत्ति (Akash Deep Net Worth)

आकाश दीप की कुल संपत्ति लगभग ₹37 करोड़ (5 मिलियन डॉलर) आंकी गई है. उनके आय के मुख्य स्रोत हैं:

  • आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट्स
  • क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) से सालाना वेतन
  • इंटरनेशनल मैच फीस
  • ब्रांड एंडोर्समेंट (फिलहाल सिर्फ Yeezy Sneakers से जुड़ाव)
  • 2024 तक के अनुमान के अनुसार, आकाश दीप हर महीने ₹3 से ₹4 लाख तक की कमाई कर रहे हैं. उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा क्रिकेट से आता है, लेकिन निवेश और प्रचार के जरिए भी धीरे-धीरे आय बढ़ रही है.

Also Read: सैफ अली खान को बड़ा झटका, भोपाल की 15,000 करोड़ की पैतृक संपत्ति ‘दुश्मन संपत्ति’ घोषित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >