Ajinkya Rahane Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं अजिंक्य रहाणे, आईपीएल से कमाते हैं इतना पैसा

Ajinkya Rahane Net Worth: अजिंक्य रहाणे भारतीय क्रिकेट का एक जाना-माना नाम हैं. उनकी क्लासिकल बैटिंग स्टाइल और शांत नेतृत्व के लिए वह मशहूर हैं. 2025 में उनकी कुल संपत्ति का अनुमान लगभग 80 करोड़ रुपये (USD 10 मिलियन) है.

Ajinkya Rahane Net Worth: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का आगाज आज, 22 मार्च से हो रहा है. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच का उद्घाटन मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीजन का एक प्रमुख आकर्षण अजिंक्य रहाणे और रजत पाटीदार का कप्तान बनना है. दोनों खिलाड़ी अपनी कप्तानी के साथ-साथ अपनी संपत्ति और लाइफस्टाइल को लेकर भी चर्चा में हैं. आइए जानते हैं अजिंक्य रहाणे के कुल कितनी संपत्ति कितनी है.

अजिंक्य रहाणे की कुल संपत्ति (Net Worth)

अजिंक्य रहाणे भारतीय क्रिकेट का एक जाना-माना नाम हैं. उनकी क्लासिकल बैटिंग स्टाइल और शांत नेतृत्व के लिए वह मशहूर हैं. 2025 में उनकी कुल संपत्ति का अनुमान लगभग 80 करोड़ रुपये (USD 10 मिलियन) है. उनकी आय के स्रोतों में IPL कॉन्ट्रैक्ट, BCCI वेतन, ब्रांड एंडोर्समेंट और निजी व्यवसाय शामिल हैं.

अजिंक्य रहाणे का IPL वेतन एवं आय (Ajinkya Rahane IPL Salary & Earnings)

रहाणे IPL में 2008 से खेल रहे हैं और इस दौरान उनका वेतन कई बार बदला है.

  • 2024 में रहाणे CSK के लिए खेले थे, जहां उनका कॉन्ट्रैक्ट 50 लाख रुपये का था.
  • 2025 में KKR ने उन्हें 1.5 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है.
  • अपने IPL करियर के दौरान, उन्होंने अब तक लगभग 54.84 करोड़ रुपये कमाए हैं.

अजिंक्य रहाणे का शानदार लाइफस्टाइल (Ajinkya Rahane’s luxurious lifestyle)

रहाणे के पास मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक के पास एक शानदार समुंदर किनारे का अपार्टमेंट है. इस आलीशान घर में निम्नलिखित सुविधाएं हैं, खूबसूरत इंटीरियर के साथ विशाल लिविंग एरिया, समुद्र के नजारे वाला बड़ा बालकनी एरिया और निजी स्विमिंग पूल.

अजिंक्य रहाणे का कार कलेक्शन (Ajinkya Rahane’s car collection)

रहाणे के पास कारों का शानदार कलेक्शन है, जिसमें शामिल हैं:

  • Audi Q5 (कीमत लगभग 55 लाख रुपये)
  • Volvo EX60 (कीमत लगभग 68 लाख रुपये)
  • Range Rover (कीमत लगभग 85 लाख रुपये)
  • BMW (मॉडल अज्ञात)
  • फरवरी 2024 में उन्होंने Mercedes-Maybach GLS 600 SUV खरीदी, जिसकी कीमत 2.96 करोड़ रुपये है.

अजिंक्य रहाणे के ब्रांड एंडोर्समेंट

रहाणे की क्रिकेट में निरंतरता के चलते वह कई बड़े ब्रांड्स के लिए पसंदीदा चेहरा बने हुए हैं. वह निम्नलिखित ब्रांड्स का प्रचार करते हैं:

  • Adidas
  • My11Circle
  • Games24x7
  • Neo Growth
  • CEAT
  • Hero Motocorp
  • Boost

रिपोर्ट्स के अनुसार, रहाणे प्रति ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए लगभग 1 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं.

Also Read: आधा भारत नहीं जानता कि हाई कोर्ट के जज की सैलरी कितनी होती है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >