हवाई सफर होगा महंगा, एअर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

Air India Fuel Surcharge: विमानन ईंधन (ATF) की कीमतों में दोगुनी बढ़ोतरी के बाद एअर इंडिया ने 8 अप्रैल से घरेलू उड़ानों के लिए दूरी के आधार पर नया सरचार्ज स्ट्रक्चर लागू करने का फैसला किया है. अब 500 किमी तक की उड़ान के लिए ₹299 और 2,000 किमी से अधिक के लिए ₹899 अतिरिक्त देने होंगे.

Air India Fuel Surcharge: एअर इंडिया ग्रुप ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अपने फ्यूल सरचार्ज ढांचे में बदलाव किया है. आईएटीए (IATA) के आंकड़ों के अनुसार, ग्लोबल लेवल पर पर जेट ईंधन की औसत कीमत फरवरी के अंत में $99.40 थी, जो 27 मार्च 2026 तक लगभग 100% बढ़कर $195.19 प्रति बैरल पर पहुंच गई है. इसी बीच, एयरलाइन के CEO कैंपबेल विल्सन ने भी अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है.

घरेलू उड़ानों के लिए नया किराया (दूरी के आधार पर)

पेट्रोलियम और नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा घरेलू एटीएफ कीमतों में वृद्धि को 25% पर सीमित करने के निर्णय के बाद, एअर इंडिया ने ‘फ्लैट सरचार्ज’ को हटाकर दूरी आधारित ग्रिड अपनाया है.

उड़ान की दूरी (किमी में)फ्यूल सरचार्ज (प्रति यात्री)
500 किमी तक₹299
501 से 1,000 किमी₹499
1,001 से 1,500 किमी₹599
1,501 से 2,000 किमी₹799
2,000 किमी से अधिक₹899

यह नया दूरी-आधारित स्ट्रक्चर 8 अप्रैल, 2026 से प्रभावी होगा.

अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर ज्यादा बोझ

एयरलाइन ने स्पष्ट किया है कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए एटीएफ कीमतों पर कोई सरकारी कैप (सीमा) नहीं है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर फ्यूल सरचार्ज में बड़ी बढ़ोतरी की जाएगी. एअर इंडिया के अनुसार, यह सरचार्ज भी ईंधन की बढ़ी हुई कुल लागत की भरपाई नहीं कर पा रहा है और कंपनी लागत का एक बड़ा हिस्सा खुद वहन (bear) कर रही है.

क्षेत्र (Region)संशोधित फ्यूल सरचार्जलागू होने की तारीख
सार्क (बांग्लादेश को छोड़कर)USD 2408 अप्रैल 2026 (0901 बजे IST)
वेस्ट एशिया/मिडिल ईस्टUSD 5008 अप्रैल 2026 (0901 बजे IST)
चीन और दक्षिण-पूर्व एशिया (सिंगापुर को छोड़कर)USD 10008 अप्रैल 2026 (0901 बजे IST)
सिंगापुरUSD 6008 अप्रैल 2026 (0901 बजे IST)
अफ्रीकाUSD 13008 अप्रैल 2026 (0901 बजे IST)
यूरोप (यूनाइटेड किंगडम सहित)USD 20510 अप्रैल 2026 (0001 बजे IST)
नॉर्थ अमेरिकाUSD 28010 अप्रैल 2026 (0001 बजे IST)
ऑस्ट्रेलियाUSD 28010 अप्रैल 2026 (

Also Read: कच्चे तेल का फ्यूचर प्राइस पहली बार ₹10,888 के पार पहुंचा, ग्लोबल मार्केट में भी हाहाकार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >