Coronavirus : एयर इंडिया एक्सप्रेस ने यूएई से भारत आने वाले यात्रियों के लिए जारी की कोविड गाइडलाइंस

एयर इंडिया एक्सप्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कहा गया है कि सभी आगंतुकों को उनके देश में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण के स्वीकृत प्राथमिक कार्यक्रम के अनुसार पूरी तरह से टीका लगाया जाना चाहिए.

कोच्चि : एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारत आने वाले यात्रियों द्वारा कोविड प्रोटोकॉल के पालन के नई गाइडलाइंस जारी किया है. एयरलाइंस कंपनी की ओर से जारी एडवाइजरी में सलाह दी गई कि सभी यात्रियों को उनके देश में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण की अनुमोदित प्राथमिक अनुसूची पूरी तरह से प्रतिरक्षित किया जाना चाहिए. इसके साथ ही, एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि यात्रा करते समय बरते जाने वाले एहतियात में मास्क का प्रयोग और शारीरिक दूरी बनाए रखना बेहद जरूरी है.

मास्क और दो गज दूरी है बहुत जरूरी

एयर इंडिया एक्सप्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कहा गया है कि सभी आगंतुकों को उनके देश में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण के स्वीकृत प्राथमिक कार्यक्रम के अनुसार पूरी तरह से टीका लगाया जाना चाहिए. इसके साथ ही, सभी मेहमानों को उड़ान, यात्रा और प्रवेश के सभी बिंदुओं पर मास्क का उपयोग करना चाहिए और शारीरिक दूरी बनाने रखने के नियम का पालन करना चाहिए.

12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए जांच जरूरी नहीं

बता दें कि भारत का पहला अंतरराष्ट्रीय बजट विमान एयर इंडिया एक्सप्रेस का मुख्यालय केरल के कोच्चि में है, जो मध्य पूर्व और दक्षिण-पूर्व एशिया को कनेक्टिविटी प्रदान करता है. इस एयर लाइन्स पर एयर इंडिया का पूर्ण स्वामित्व है. हालांकि, कंपनी की ओर से जारी की गई एडवाइजरी में कहा गया है कि 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए यात्रा की शुरुआत करने से पहले कोरोना संबंधी जांच कराने की जरूरत नहीं है.

Also Read: काबू में है कोरोना महामारी
चीन ने समाप्त की जीरो कोविड पॉलिसी

बताते चलें कि चीन में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से पूरी दुनिया में एक बार फिर खौफ का माहौल बना हुआ है. इसका कारण यह है कि कोरोना विस्फोट के बीच चीन ने तमाम पाबंदियों को हटाकर अपने सारे हवाई अड्डों और बंदरगाहों को खोलने का ऐलान कर दिया है. मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने तीन साल पहले की जीरो कोविड पॉलिसी को समाप्त कर यात्रा और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए हवाई अड्डों और बंदरगाहों को खोल दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarvishwat sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >