Air India: एयर इंडिया ने अमेरिका जाने वाली 60 फ्लाइट्स की रद्द, जानिए वजह

Air India: टाटा समूह की एयर इंडिया को विमान रखरखाव संबंधी समस्याओं और आपूर्ति श्रृंखला में बाधाओं के कारण इस साल नवंबर और दिसंबर के बीच भारत-अमेरिका मार्ग पर करीब 60 उड़ानें रद्द करने के लिए मजबूर होना पड़ा है.

Air India: टाटा समूह की एयर इंडिया को विमान रखरखाव संबंधी समस्याओं और आपूर्ति श्रृंखला में बाधाओं के कारण इस साल नवंबर और दिसंबर के बीच भारत-अमेरिका मार्ग पर करीब 60 उड़ानें रद्द करने के लिए मजबूर होना पड़ा है. एक सूत्र के अनुसार, रद्द की गई उड़ानों में सैन फ्रांसिस्को और शिकागो के लिए सेवाएं शामिल हैं, जिनका असर यात्रा के चरम समय पर पड़ेगा.

एयर इंडिया ने बिना गंतव्यों का नाम लिए एक बयान में कहा कि रखरखाव और आपूर्ति श्रृंखला में देरी के चलते नवंबर और दिसंबर के बीच सीमित संख्या में उड़ानें रद्द की गई हैं. प्रभावित यात्रियों को इस बारे में सूचित कर दिया गया है और उन्हें एयर इंडिया की अन्य सेवाओं में यात्रा का विकल्प दिया गया है.

Also Read: दीवाली से पहले छोड़ें ये आदतें, फिर देखें अपने आर्थिक जीवन में कमाल

सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि 15 नवंबर से 31 दिसंबर के बीच एयर इंडिया ने सैन फ्रांसिस्को, वाशिंगटन, शिकागो, नेवार्क और न्यूयॉर्क के लिए उड़ानें रद्द की हैं, क्योंकि इन गंतव्यों के लिए बड़े आकार के विमानों की पर्याप्त उपलब्धता नहीं है. दिल्ली-शिकागो मार्ग पर 14 उड़ानें, दिल्ली-वाशिंगटन मार्ग पर 28 उड़ानें, दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को मार्ग पर 12 उड़ानें, मुंबई-न्यूयॉर्क मार्ग पर 4 उड़ानें और दिल्ली-नेवार्क मार्ग पर 2 उड़ानें रद्द की गई हैं.

सूत्रों के अनुसार, एयर इंडिया को एमआरओ (रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल) ऑपरेटर से विमान मिलने में देरी का सामना करना पड़ रहा है, साथ ही कुछ बड़े आकार के विमान तकनीकी समस्याओं के कारण अस्थायी रूप से सेवा से बाहर हैं. एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, “रखरखाव और आपूर्ति श्रृंखला में चुनौतियों के कारण परिचालन बेड़े में अस्थायी कमी हुई है. एयर इंडिया इसके लिए खेद व्यक्त करता है.”

Also Read: Rule Change: 1 नवंबर से होंगे ये जरूरी बदलाव,एलपीजी, क्रेडिट कार्ड और दूसरी सेवाओं पर पड़ेगा असर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >