Ahmedabad Plane Crash: एयर इंडिया हादसे पर मुकेश अंबानी ने जताया गहरा दुख, कहा– इस संकट की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ है रिलायंस

Ahmedabad Plane Crash: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने संयुक्त रूप से एक शोक संदेश जारी करते हुए कहा, “नीता और मैं, साथ ही पूरी रिलायंस फैमिली, इस दिल दहला देने वाली दुर्घटना से बेहद दुखी और व्यथित हैं. हम इस दुख की घड़ी में उन सभी लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हैं जिन्होंने अपनों को खोया है.

Ahmedabad Plane Crash: गुरुवार को अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई. बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिसमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर्स शामिल थे. टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद यह विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास एक घनी आबादी वाले इलाके में क्रैश हो गया. इस त्रासदी के बाद देश के प्रमुख उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं.

“हमारी संवेदनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं” – मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने संयुक्त रूप से एक शोक संदेश जारी करते हुए कहा, “नीता और मैं, साथ ही पूरी रिलायंस फैमिली, इस दिल दहला देने वाली दुर्घटना से बेहद दुखी और व्यथित हैं. हम इस दुख की घड़ी में उन सभी लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हैं जिन्होंने अपनों को खोया है.” उन्होंने आगे कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज इस संकट के समय पीड़ितों और उनके परिजनों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और राहत कार्यों में हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है.

विमान में कौन-कौन थे सवार

AI-171 फ्लाइट में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक सवार थे. विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल के हाथ में थी, जिनके पास 8,200 घंटे का उड़ान अनुभव था. उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे, जिनके पास 1,100 घंटे का अनुभव था.

कैसे हुआ हादसा

DGCA और ATC की रिपोर्ट के अनुसार, विमान ने रनवे 23 से दोपहर 1:39 बजे IST (08:09 UTC) पर उड़ान भरी थी. कुछ ही क्षण बाद विमान ने “MAYDAY” कॉल जारी की, जिसका मतलब होता है कि विमान आपात स्थिति में है. हालांकि उसके बाद विमान से किसी भी रेडियो कॉल का जवाब नहीं मिला और वह एयरपोर्ट के पास ही एक आवासीय क्षेत्र में गिर गया.

रिलायंस ने जताया सहयोग का भरोसा

मुकेश अंबानी ने कहा, “हम सभी राहत कार्यों में सरकार और एजेंसियों को पूरा सहयोग देंगे. हमारी प्रार्थनाएं उन सभी के लिए हैं जो इस हादसे से प्रभावित हुए हैं. उन्हें हिम्मत और साहस मिले इस अपार दुख को सहने की.”

Also Read: ₹20 करोड़ की लागत से ऊना में बनेगा आलू प्रोसेसिंग प्लांट, किसानों को मिलेगा फायदा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >