Aaj Ka Sona Chandi Bhav 26 January 2026: अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो बाजार का हाल जानना आपके लिए बहुत जरूरी है. इस साल जनवरी के महीने में सोने-चांदी की कीमतों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. सोने और चांदी के दाम इतनी तेजी से बढ़े हैं कि अब आम आदमी के लिए गहने खरीदना एक बड़ी चुनौती बन गया है. हालांकि आप को बता दें, आज हम जो कीमतों की बात कर रहे हैं, वे 25 जनवरी को बाजार बंद होने के समय के डेटा और आज 26 जनवरी की ताजा स्थिति पर आधारित हैं. आइए जानते हैं कि आज आपके शहर में सोना और चांदी किस भाव पर मिल रहा है.
क्या है आज सोने का हाल?
सोने की कीमतों ने इस महीने तेज रफ्तार पकड़ ली है. आज यानी 26 जनवरी को 24 कैरेट की कीमत 1,60,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है. वहीं, अगर आप 22 कैरेट की ज्वेलरी बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको 1,46,890 रुपये प्रति 10 ग्राम देने होंगे. सिर्फ पिछले 10 दिनों में ही सोने के दाम 11% से ज्यादा बढ़ गए हैं.
आज के सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम):
| कैरेट (Purity) | आज का रेट (26 Jan) | कल का रेट (25 Jan) | बदलाव |
| 24 कैरेट | ₹1,60,250 | ₹1,60,260 | – ₹10 |
| 22 कैरेट | ₹1,46,890 | ₹1,46,900 | – ₹10 |
| 18 कैरेट | ₹1,20,180 | ₹1,20,190 | – ₹10 |
प्रमुख शहरों में सोने के दाम (प्रति 1 ग्राम):
देश के अलग-अलग शहरों में सोने के दाम थोड़े अलग होते हैं. दिल्ली में सोना बाकी शहरों के मुकाबले थोड़ा महंगा है, वहीं चेन्नई में रेट्स में कुछ राहत है.
| शहर | 24K सोने का रेट | 22K सोने का रेट | 18K सोने का रेट |
| दिल्ली | ₹16,040 | ₹14,704 | ₹12,033 |
| मुंबई | ₹16,025 | ₹14,689 | ₹12,018 |
| बेंगलुरु | ₹16,025 | ₹14,689 | ₹12,018 |
| कोलकाता | ₹16,025 | ₹14,689 | ₹12,018 |
| चेन्नई | ₹15,948 | ₹14,749 | ₹12,299 |
चांदी की कीमतों में क्यों लगी आग?
सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी की कीमतों ने भी इस बार सारा रिकार्ड तोड़ दिया है. जनवरी की शुरुआत में जो चांदी 2,38,000 रुपये प्रति किलो थी, वह आज 3,34,900 रुपये के स्तर पर पहुंच गई है. यानी इस महीने चांदी ने लगभग 40% का भारी मुनाफा दिया है. अगर आप आज 1 ग्राम चांदी खरीदने जाते हैं, तो आपको 334.90 रुपये देने होंगे.
आज के चांदी के दाम:
| वजन | आज की कीमत (26 Jan) | कल की कीमत (25 Jan) |
| 1 ग्राम | ₹334.90 | ₹335.00 |
| 100 ग्राम | ₹33,490 | ₹33,500 |
| 1 किलोग्राम | ₹3,34,900 | ₹3,35,000 |
प्रमुख शहरों में चांदी के दाम (प्रति 10 ग्राम और 1 किलो):
चांदी की कीमतों में इस महीने लगभग 40% की बढ़ोतरी देखी गई है. चेन्नई में चांदी के भाव बाकी शहरों के मुकाबले काफी ज्यादा चल रहे हैं.
| शहर | 10 ग्राम चांदी | 1 किलो चांदी |
| मुंबई | ₹3,349 | ₹3,34,900 |
| दिल्ली | ₹3,349 | ₹3,34,900 |
| बेंगलुरु | ₹3,349 | ₹3,34,900 |
| कोलकाता | ₹3,349 | ₹3,34,900 |
| चेन्नई | ₹3,649 | ₹3,64,900 |
क्या अभी और बढ़ेंगे दाम?
मार्केट एक्सपर्ट्स (ICICI कमोडिटी रिपोर्ट) का कहना है कि इंटरनेशनल मार्केट में डॉलर की कमजोरी और ग्लोबल टेंशन की वजह से सोने के दाम आने वाले समय में 5,000 डॉलर प्रति औंस तक जा सकते हैं. यानी अभी कीमतों में गिरावट के आसार कम ही नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें: कौन है यह लड़का जिसने अनिरुद्धाचार्य जी को 15,000 करोड़ का ऑफर दिया ? हकीकत जानकर सिर पकड़ लेंगे!
