कीमतों में फिर आई नरमी, चेक करें 23 अप्रैल के सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट्स

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 23 April 2026: सोने के दाम में आज फिर कमी आई है और चांदी भी सस्ती हुई है. जानिए क्या गहने खरीदने के लिए यह सही समय है और क्या कहते हैं बाजार के एक्सपर्ट्स आज की इस गिरावट पर.

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 23 April 2026: अगर आप आज सोना-चांदी के गहने खरीदने या इनमें इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं, तो बाजार से मिली-जुली खबरें आ रही हैं. पिछले तीन दिनों से सोने की कीमतों में जो गिरावट देखी जा रही थी, वह आज भी एक मामूली सुस्त चाल के साथ जारी है. ग्लोबल लेवल पर शांति की खबरों और इन्वेस्टर्स के बदलते मूड ने फिलहाल कीमती धातुओं की चमक थोड़ी फीकी कर दी है. हालांकि आपको बता दें कि यहां दिए गए रेट पिछले क्लोजिंग और आज के शुरुआती रुझानों पर आधारित हैं.

सोने के दाम में कितनी आई गिरावट?

आज 23 अप्रैल को सोने के भाव में प्रति ग्राम 1 रुपये की मामूली कमी देखी गई है. हालांकि यह गिरावट बहुत छोटी है, लेकिन 18 अप्रैल के उच्चतम स्तर (15,578 रुपये) के मुकाबले अब सोना काफी नीचे आ चुका है. दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोना 15,475 रुपये के आसपास बना हुआ है. एक्स्पर्ट्स का मानना है कि जब तक इंटरनेशनल मार्केट में कोई बड़ी हलचल नहीं होती, रेट इसी दायरे में रहेंगे. 

आज का सोने का रेट चार्ट (प्रति 10 ग्राम):

शुद्धता आज का भाव (23 April)कल का भाव (22 April)बदलाव
24 कैरेट  ₹1,54,740₹1,54,750– ₹10
22 कैरेट  ₹1,41,840₹1,41,850– ₹10
18 कैरेट  ₹1,16,050₹1,16,060– ₹10

शहर अनुसार सोना रेट टेबल (प्रति 1 ग्राम):

शहर का नाम24 कैरेट (Today)22 कैरेट  (Today)18 कैरेट  (Today)
चेन्नई₹15,545₹14,249₹11,881
मुंबई₹15,474₹14,184₹11,605
दिल्ली₹15,489₹14,199₹11,620
कोलकाता₹15,474₹14,184₹11,605
बेंगलुरु₹15,474₹14,184₹11,605
पटना₹15,638₹14,335₹11,730
रांची₹15,638₹14,335₹11,730
सोर्स: गुडरिटर्न्स

चांदी की चमक बढ़ी या घटी?

चांदी की बात करें तो आज इसमें भी 100 रुपये प्रति किलो की नरमी आई है. चांदी अब 2,64,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रही है. अप्रैल महीने की शुरुआत में चांदी 2.55 लाख रुपये के आसपास थी, जो 18 अप्रैल को 2.75 लाख रुपये तक पहुंच गई थी. फिलहाल इसमें मुनाफावसूली दिख रही है, जिससे खरीदारों को थोड़ी राहत मिली है. 

आज का चांदी का रेट चार्ट:

वजन  आज का भाव (23 April)कल का भाव (22 April)अंतर
1 ग्राम₹264.90₹265– ₹0.10
100 ग्राम₹26,490₹26,500– ₹10
1 किलोग्राम₹2,64,900₹2,65,000– ₹100
सोर्स: गुडरिटर्न्स

शहर अनुसार चांदी रेट टेबल:

शहर का नामचांदी (प्रति 10 ग्राम)चांदी (प्रति 100 ग्राम)चांदी (प्रति 1 किलो)
चेन्नई₹2,749₹27,490₹2,74,900
मुंबई₹2,649₹26,490₹2,64,900
दिल्ली₹2,649₹26,490₹2,64,900
कोलकाता₹2,649₹26,490₹2,64,900
बेंगलुरु₹2,649₹26,490₹2,64,900
पटना₹2,750₹27,500₹2,75,000
रांची₹2,750₹27,500₹2,75,000
सोर्स: गुडरिटर्न्स

क्या अभी खरीदारी करना सही है?

बाजार के जानकारों का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने से सोने की कीमतों पर दबाव बना है. अगर आप लंबी अवधि के लिए इन्वेस्ट करना चाहते हैं, तो यह गिरावट एक मौका हो सकती है.  हालांकि, खरीदारी से पहले अपने नजदीकी जौहरी से GST और मेकिंग चार्ज के बारे में जरूर पूछ लें, क्योंकि ऊपर दिए गए रेट्स में ये टैक्स शामिल नहीं हैं. 

ये भी पढ़ें: कहीं पेट्रोल हुआ सस्ता तो कहीं डीजल ने दिखाए नखरे, यहां चेक करें 23 अप्रैल की पूरी रेट लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >