सोने ने पकड़ी रफ्तार, चांदी की चाल हुई धीमी, चेक करें 21 मई के लेटेस्ट रेट्स

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 21 May 2026: आज सोना फिर महंगा हुआ है. वहीं, चांदी में गिरावट दर्ज की गई है. जानिए आज आपके शहर में क्या है नया रेट.

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 21 May 2026: सोना-चांदी खरीदने का प्लान बना रहे लोगों के लिए 21 मई की सुबह बड़े काम की खबर लेकर आई है. पिछले दो दिनों में सोने ने जोरदार वापसी की है, जबकि चांदी के दाम हल्के नरम पड़े हैं. हालांकि आपको बता दें कि यहां दिए गए भाव पिछले क्लोजिंग रेट और आज सुबह के अपडेट के हिसाब से हैं. 

क्या आज फिर महंगा हुआ सोना?

24 कैरेट सोना आज 15,836 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया है. पिछले दो दिनों में सोना करीब 2,130 रुपये प्रति 10 ग्राम उछल चुका है. डॉलर की चाल, रुपये की कमजोरी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती हलचल का असर घरेलू बाजार पर साफ दिख रहा है. 

आज का सोने का रेट

कैरेटआज का रेटकल का रेटकितना बदला
24 कैरेट₹15,836/ग्राम₹15,835₹1 बढ़ा
22 कैरेट₹14,516/ग्राम₹14,515₹1 बढ़ा
18 कैरेट₹11,877/ग्राम₹11,876₹1 बढ़ा

शहरवार सोने के रेट (24K/1 Gram):

शहर आज का रेट  कल का रेट  कितना बदला  
लखनऊ  ₹15,851₹15,850+ ₹1 (बढ़ा)
पटना ₹15,841₹15,840+ ₹1 (बढ़ा)
रांची  ₹15,836₹15,835+ ₹1 (बढ़ा)
दिल्ली  ₹15,851₹15,850+ ₹1 (बढ़ा)
मुंबई  ₹15,836₹15,835+ ₹1 (बढ़ा)

चांदी क्यों हुई सस्ती?

आज चांदी 279.90 रुपये प्रति ग्राम और 2,79,900 रुपये प्रति किलो पर आ गई. कल के मुकाबले इसमें 100 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज हुई है. 

आज का चांदी का रेट

ग्राम आज का रेटकल का रेटकितना बदला
1 ग्राम₹279.90₹280₹0.10  
10 ग्राम₹2,799₹2,800₹1  
1 किलो₹2,79,900₹2,80,000₹100  

शहरवार चांदी के रेट (Per 1 Kg):

शहर आज का रेट  कल का रेट  कितना बदला  
लखनऊ  ₹2,79,900₹2,80,000– ₹100 (घटा)
पटना₹2,79,900₹2,80,000– ₹100 (घटा)
रांची  ₹2,79,900₹2,80,000– ₹100 (घटा)
दिल्ली  ₹2,79,900₹2,80,000– ₹100 (घटा)
चेन्नई  ₹2,84,900₹2,85,000– ₹100 (घटा)

ये भी पढ़ें: कहीं बढ़े दाम, कहीं घट गए भाव, चेक करें 21 मई के लेटेस्ट पेट्रोल-डीजल रेट्स 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya shahdeo

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >