सोना-चांदी फिर हुआ महंगा, जानिए आपके शहर के लेटेस्ट रेट्स

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 2 April 2026: 2 अप्रैल 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का दौर जारी है. ग्लोबल फंड्स की भारी खरीदारी के बीच क्या अब निवेश का सही समय है?

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 2 April 2026: अप्रैल महीने की शुरुआत इन्वेस्टर्स और आम जनता के लिए काफी हलचल भरी रही है. पिछले कुछ हफ्तों की गिरावट के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर से मजबूती देखी जा रही है. ग्लोबल मार्केट्स में तनाव कम होने और डॉलर में नरमी की वजह से भारतीय सर्राफा बाजार में आज तेजी का माहौल है. हालांकि आपको बता दें कि यहां दिए गए रेट कल बाजार बंद होने के समय और आज के शुरुआती रुझानों के आधार पर हैं. 

क्या आज सोना खरीदना महंगा पड़ेगा?

आज यानी 2 अप्रैल 2026 को सोने की कीमतों में हल्की बढ़त दर्ज की गई है. 24 कैरेट सोने का भाव 15,296 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया है. एक्स्पर्ट्स का मानना है कि ग्लोबल फंड्स की खरीदारी और अमेरिका में बढ़ते कर्ज के कारण सोने की कीमतों को सहारा मिल रहा है. हालांकि हाई रेट्स की वजह से ज्वेलरी की दुकानों पर कस्टमर्स की भीड़ थोड़ी कम है, लेकिन इनवेस्टमेंट के लिहाज से लोग अभी भी सोना खरीदना पसंद कर रहे हैं. 

आज का सोने का रेट टेबल 2 अप्रैल 2026:

शुद्धतारेट (प्रति 1 ग्राम)रेट (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट₹15,296₹1,52,960
22 कैरेट₹14,021₹1,40,210
18 कैरेट₹11,472₹1,14,720
सोर्स: गुडरिटर्न्स

शहर अनुसार सोने के रेट (प्रति 1 ग्राम):

शहर24 कैरेट 22 कैरेट  18 कैरेट  
चेन्नई₹15,328₹14,051₹11,711
दिल्ली₹15,311₹14,036₹11,487
मुंबई₹15,296₹14,021₹11,472
कोलकाता₹15,296₹14,021₹11,472
बेंगलुरु₹15,296₹14,021₹11,472
पटना₹15,310₹14,035₹11,480
रांची₹15,310₹14,035₹11,480
सोर्स: गुडरिटर्न्स

क्या चांदी की चमक और बढ़ गई है?

चांदी की कीमतों में भी तेजी का रुख बना हुआ है. इंडस्ट्रियल डिमांड और ग्लोबल इन्वेस्टर्स के रुझान के कारण चांदी अब 2.55 लाख रुपये प्रति किलो के पार निकल गई है. मार्च महीने में भारी उतार-चढ़ाव देखने के बाद अब चांदी धीरे-धीरे स्थिरता की ओर बढ़ रही है. एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि आने वाले समय में चांदी की कीमतों में और भी उछाल देखने को मिल सकता है. 

आज का चांदी का रेट टेबल 2 अप्रैल 2026:

मात्राआज का भावकल का भावबदलाव
1 ग्राम₹255.10₹255+ ₹0.10
100 ग्राम₹25,510₹25,500+ ₹10
1 किलोग्राम₹2,55,100₹2,55,000+ ₹100
सोर्स: गुडरिटर्न्स

शहर अनुसार चांदी के रेट (प्रति 1 किलोग्राम)

शहरचांदी का भाव (आज)बदलाव
चेन्नई₹2,65,100+ ₹100
पटना₹2,65,000+ ₹100
रांची₹2,65,000+ ₹100
दिल्ली₹2,55,100+ ₹100
मुंबई₹2,55,100+ ₹100
कोलकाता₹2,55,100+ ₹100
बेंगलुरु₹2,55,100+ ₹100
सोर्स: गुडरिटर्न्स

ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें 2 अप्रैल को आपके शहर में क्या है भाव?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya shahdeo

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >