गहने लेने का है प्लान? पहले जान लें 18 मई के लेटेस्ट सोने-चांदी के रेट्स

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 18 May 2026: 18 मई 2026 को सोना-चांदी के दाम में हल्की नरमी दिखी है. जानें आज सोना कितना सस्ता हुआ, चांदी का नया भाव क्या है.

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 18 May 2026: सोना-चांदी खरीदने का प्लान है तो आज के रेट जानना जरूरी है. 18 मई 2026 को दोनों धातुओं के दाम में हल्की नरमी दिखी है. हालांकि बड़ी गिरावट नहीं आई, लेकिन पिछले हफ्ते आई तेज उछाल के बाद बाजार थोड़ा ठंडा जरूर पड़ा है. ध्यान रहे कि यहां दिए गए भाव पिछले क्लोजिंग सेशन और आज सुबह के शुरुआती संकेतों के हिसाब से हैं. 

आज सोने का भाव कितना है?

आज 24 कैरेट सोना 15,692 रुपये प्रति ग्राम पर है, जो कल से 1 रुपये सस्ता हुआ है. 22 कैरेट का रेट 14,384 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट का भाव 11,769 रुपये प्रति ग्राम है. पिछले हफ्ते सोने ने जोरदार उछाल दिखाया था.

आज का सोने का रेट:

कैरेटआज का रेटकल का रेटबदलाव
24 कैरेट ₹15,692₹15,693-₹1
22 कैरेट ₹14,384₹14,385-₹1
18 कैरेट ₹11,769₹11,770-₹1

शहरवार सोना रेट (1 ग्राम):

शहरआज का रेट (24K)कल का रेटबदलाव
लखनऊ ₹15,707₹15,708-₹1
पटना ₹15,697₹15,698-₹1
रांची ₹15,692₹15,693-₹1
दिल्ली ₹15,707₹15,708-₹1
कोलकाता ₹15,692₹15,693-₹1
मुंबई ₹15,692₹15,693-₹1

चांदी में कितनी आई नरमी?

चांदी आज 2,79,900 रुपये प्रति किलो पर है. यानी कल के मुकाबले 100 रुपये की हल्की गिरावट दर्ज हुई है. बीते दिनों 3 लाख रुपये पार करने के बाद अब बाजार थोड़ा संभलता दिख रहा है. 

आज का चांदी का रेट: 

वजनआज का रेटकल का रेटबदलाव
1 ग्राम₹279.90₹280-₹0.10
10 ग्राम₹2,799₹2,800-₹1
1 किलो₹2,79,900₹2,80,000-₹100

शहरवार चांदी रेट:

शहरआज का रेट (1Kg)कल का रेटबदलाव
लखनऊ ₹2,79,900₹2,80,000-₹100
पटना ₹2,79,900₹2,80,000-₹100
रांची ₹2,79,900₹2,80,000-₹100
दिल्ली ₹2,79,900₹2,80,000-₹100
कोलकाता ₹2,79,900₹2,80,000-₹100
मुंबई ₹2,79,900₹2,80,000-₹100

आगे क्या रह सकता है बाजार का मूड?

सोने-चांदी के दाम पर इस वक्त डॉलर की चाल, रुपये की कमजोरी और कच्चे तेल के भाव असर डाल रहे हैं. फिलहाल हल्की नरमी दिख रही है, लेकिन लंबी अवधि में सोना अब भी मजबूत माना जा रहा है. अगर खरीदारी का सोच रहे हैं तो बाजार खुलने के बाद अपने लोकल ज्वेलर से ताजा रेट जरूर चेक करें. 

ये भी पढ़ें: पेट्रोल पंप जाने से पहले, चेक करें 18 मई की लेटेस्ट रेट लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya shahdeo

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >