वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को देना है गिफ्ट? पहले चेक करें आज सोने-चांदी के रेट्स

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 14 February 2026: वैलेंटाइन डे पर आज भारत में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. जानिए सोने-चांदी के ताजा रेट्स के साथ अपने शहर का हाल और तय करें कि क्या आज खरीदारी करना सही है नहीं.

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 14 February 2026: आज 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के मौके पर सर्राफा बाजार से खरीदारों के लिए अच्छी खबर आ रही है. अगर आप आज अपने किसी खास के लिए सोने या चांदी का तोहफा खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको बता दें कि कीमतों में मामूली नरमी देखी गई है. हालांकि आपको बता दें कि, यहां दिए गए रेट कल बाजार बंद होने के समय और आज के शुरुआती रुझानों पर आधारित हैं. इस पूरे हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है, जिससे निवेशकों की नजरें अब बाजार की अगली चाल पर टिकी हैं.

Aaj Ka Sona Chandi Bhav: सोने के रेट में कितनी आई गिरावट?

आज भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत 15,577 रुपये प्रति ग्राम चल रही है. कल के मुकाबले इसमें 10 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली गिरावट आई है. हालांकि यह गिरावट बहुत बड़ी नहीं है, लेकिन पिछले कुछ दिनों के भारी उतार-चढ़ाव के बाद बाजार में अब स्थिरता दिख रही है. दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में रेट लगभग एक समान बने हुए हैं, जबकि चेन्नई में कीमतों मामूली अंतर है.

आज का सोना का भाव (14 फरवरी 2026)

गोल्ड टाइपरेट (प्रति 10 ग्राम)कल से बदलाव
24 कैरेट (शुद्ध सोना)₹1,55,770– ₹10
22 कैरेट (जेवर के लिए)₹1,42,790– ₹10
18 कैरेट₹1,16,830– ₹10

यहां मुख्य शहरों के सोने के भाव दिए गए हैं:

शहर24 कैरट गोल्ड (10 ग्राम)22 कैरट गोल्ड (10 ग्राम)18 कैरट गोल्ड (10 ग्राम)
चेन्नई₹1,57,080₹1,43,990₹1,23,990
मुंबई₹1,55,770₹1,42,790₹1,16,830
दिल्ली₹1,55,920₹1,42,940₹1,16,980
कोलकाता₹1,55,770₹1,42,790₹1,16,830
बेंगलुरु₹1,55,770₹1,42,790₹1,16,830
हैदराबाद₹1,55,770₹1,42,790₹1,16,830

Aaj Ka Sona Chandi Bhav: चांदी की चमक आज फीकी या तेज?

चांदी की बात करें तो आज इसकी कीमतों में भी 100 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई है. आज भारत में 1 किलो चांदी की कीमत 2,79,900 रुपये है. फरवरी महीने की शुरुआत में चांदी 3,50,000 रुपये के ऊंचे स्तर पर थी, लेकिन अब इसमें लगभग 15% से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है. जो लोग चांदी के जेवर या बर्तन खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए यह एक राहत भरी खबर हो सकती है.

आज का चांदी का भाव (14 फरवरी 2026)

वजनआज की कीमतकल की कीमत
1 ग्राम₹279.90₹280
100 ग्राम₹27,990₹28,000
1 किलोग्राम₹2,79,900₹2,80,000

यहां मुख्य शहरों के चांदी के भाव दिए गए हैं:

शहरचांदी (10 ग्राम)चांदी (100 ग्राम)चांदी (1 किलोग्राम)
चेन्नई₹2,799₹27,990₹2,79,900
मुंबई₹2,799₹27,990₹2,79,900
दिल्ली₹2,799₹27,990₹2,79,900
कोलकाता₹2,799₹27,990₹2,79,900
बेंगलुरु₹2,799₹27,990₹2,79,900
हैदराबाद₹2,799₹27,990₹2,79,900

बाजार में क्यों हो रहा है उतार-चढ़ाव?

विशेषज्ञों का मानना है कि ग्लोबल मार्केट में डॉलर की मजबूती और अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर आने वाली खबरों का असर भारतीय बाजार पर पड़ रहा है. हालांकि, शादियों का सीजन होने के कारण भारतीय बाजारों में मांग बनी हुई है, जिससे कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है.

ये भी पढ़ें: वैलेंटाइन डे पर घूमने जाने का है प्लान? तो चेक करें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >