अब Email ID अपडेट कराने के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं, घर बैठे फ्री में हो जाएगा काम

Aadhaar Email Update: अब आधार में Email ID अपडेट कराने के लिए लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं. जानिए कैसे Aadhaar App से घर बैठे फ्री में मिनटों में पूरा होगा काम.

Aadhaar Email Update: अगर आपने भी कभी सिर्फ आधार में छोटी-सी जानकारी अपडेट कराने के लिए घंटों लाइन में इंतजार किया है, तो ये खबर आपके लिए राहत लेकर आई है. अब आधार में Email ID जोड़ने या बदलने के लिए आधार सेंटर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अब ये काम आप अपने मोबाइल से, घर बैठे और बिल्कुल फ्री में कर सकते हैं.

1 जुलाई 2026 से UIDAI ने अपने आधिकारिक Aadhaar App में यह नई सुविधा शुरू कर दी है. इसका मकसद लोगों का समय बचाना और आधार को पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाना है. अच्छी बात यह है कि इस सुविधा को लोगों ने हाथोंहाथ अपनाया है. लॉन्च के सिर्फ दो दिनों में ही 2.5 लाख से ज्यादा लोगों ने अपनी ईमेल आईडी अपडेट कर ली.

अब बार-बार आधार सेंटर क्यों जाएं?

अगर आपकी ईमेल आईडी बदल गई है या अभी तक आधार से जुड़ी ही नहीं है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. अब आपको सिर्फ अपने फोन में Aadhaar App का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करना है. इसके बाद ऐप में जाकर Email Update का ऑप्शन चुनें, नई ईमेल आईडी दर्ज करें और दिए गए स्टेप्स पूरे करें. पूरा काम घर बैठे कुछ ही मिनटों में हो जाएगा.

Email लिंक करने से आखिर फायदा क्या है?

कई लोग सोचते हैं कि आधार में ईमेल जोड़ने की जरूरत ही क्या है. लेकिन यह आपकी सुरक्षा के लिए काफी जरूरी है. ईमेल लिंक होने के बाद जब भी आपके आधार का इस्तेमाल किसी ऑथेंटिकेशन के लिए होगा, तो आपको ईमेल अलर्ट मिल सकता है. यानी अगर आपके आधार का कहीं इस्तेमाल होता है, तो उसकी जानकारी आपको तुरंत मिल जाएगी. इससे आप किसी भी गलत इस्तेमाल पर जल्दी नजर रख सकते हैं.

Aadhaar App में क्या हैं नई सुविधाएं?

UIDAI लगातार Aadhaar App में नए फीचर जोड़ रहा है ताकि लोगों को छोटे-छोटे काम के लिए दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें.

अब तक इस ऐप के जरिए—

  • 40 लाख से ज्यादा लोग अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर चुके हैं.
  • करीब 10 लाख लोगों ने अपना पता अपडेट किया है.
  • अब Email ID अपडेट करने की सुविधा भी जोड़ दी गई है.

यानी धीरे-धीरे Aadhaar App एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है, जहां आधार से जुड़े कई जरूरी काम घर बैठे किए जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: बिहार में आधार कार्ड से जुड़ा यह जरूरी काम अब घर बैठे होगा, जानिए पूरा तरीका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya shahdeo

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >