बजट से पहले बाजार में छायी सुस्ती, बेहतरी की उम्मीद में बैंकिंग शेयरों में उछाल

मुंबई : बजट से पहले बुधवार को घरेलू बाजारों ने सुस्त शुरुआत की है. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में 0.25 फीसदी तक की तेजी नजर आ रही है. निफ्टी 8575 के आसपास है, जबकि सेंसेक्स ने 50 अंकों की मजबूती दिखायी है. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी थोड़ी खरीदारी दिख रही है. […]

मुंबई : बजट से पहले बुधवार को घरेलू बाजारों ने सुस्त शुरुआत की है. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में 0.25 फीसदी तक की तेजी नजर आ रही है. निफ्टी 8575 के आसपास है, जबकि सेंसेक्स ने 50 अंकों की मजबूती दिखायी है. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी थोड़ी खरीदारी दिख रही है. बीएसई का मिडकैप सूचकांक 0.3 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 सूचकांक में 0.25 फीसदी की तेजी आयी है। बीएसई का स्मॉलकैप सूचकांक 0.25 फीसदी बढ़ा है.

वहीं, बैंकिंग, ऑटो, एफएमसीजी, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्युरेबल्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है. बैंक निफ्टी 0.3 फीसदी बढ़कर 19,575 के स्तर पर पहुंच गया है, जबकि निफ्टी के सार्वजिनक क्षेत्र के बैंकों का सूचकांक में 1.2 फीसदी की मजबूती आयी है. हालांकि, आईटी और फार्मा शेयर दबाव में नजर आ रहे हैं.

फिलहाल, बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 61 अंक यानि 0.2 फीसदी बढ़कर 27,717 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक निफ्टी 18 अंक यानि 0.2 फीसदी की तेजी के साथ 8580 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. बाजार में कारोबार के इस दौरान दिग्गज शेयरों में ग्रासिम, बैंक ऑफ बड़ौदा, भारती इंफ्राटेल, एसबीआई, अदानी पोर्ट्स, एसबीआई, एचडीएफसी, मारुति-सुजुकी और बीएचईएल 2.2-0.75 फीसदी तक बढ़े हैं. हालांकि, दिग्गज शेयरों में आइडिया सेल्युलर, एचसीएल टेक, इंफोसिस, अरविंदो फार्मा, टीसीएस, भारती एयरटेल, एनटीपीसी और आईसीआईसीआई बैंक 4.7-0.75 फीसदी तक गिरे हैं.

रुपये की मजबूत शुरुआत

वहीं, शेयर बाजारों की चाल के उलट बुधवार को रुपये की शुरुआत शानदार मजबूती के साथ हुई. डॉलर के मुकाबले रुपया 22 पैसे की मजबूती के साथ 67.65 के स्तर पर खुला है, जो 14 दिसंबर के बाद रुपये का अब तक का सबसे मजबूत स्तर है. वहीं, डॉलर के मुकाबले रुपये में मंगलवार को भी मजबूती दिखी थी. डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को 9 पैसे बढ़कर 67.87 के स्तर पर बंद हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >