नकद रहित लेन-देन के लिए आधार भुगतान सेवा शुरू करेगी सरकार

नयी दिल्ली : सरकार जल्दी ही आधार भुगतान सेवा शुरू करेगी. इसके जरिये लोग अपनी आधार संख्या और बायोमेट्रिक्स का उपयोग कर भुगतान और धन प्राप्त कर सकेंगे. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने शुक्रवार को कहा कि हम आधार भुगतान शुरू करने जा रहे हैं. इसके साथ लोगों को भुगतान के […]

नयी दिल्ली : सरकार जल्दी ही आधार भुगतान सेवा शुरू करेगी. इसके जरिये लोग अपनी आधार संख्या और बायोमेट्रिक्स का उपयोग कर भुगतान और धन प्राप्त कर सकेंगे. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने शुक्रवार को कहा कि हम आधार भुगतान शुरू करने जा रहे हैं. इसके साथ लोगों को भुगतान के लिये अपना फोन ढोने की आवश्यकता नहीं होगी. वे किसी भी दुकान में जाकर अपनी आधार संख्या साझा कर सकते हैं और भुगतान करने या धन प्राप्त करने के लिए खुद के सत्यापन के लिए बायोमेट्रिक्स का उपयोग कर सकते हैं.

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा कि आधार भुगतान के लिए 14 बैंक साथ आये हैं और जल्दी ही यह सेवा शुरू की जायेगी. उन्होंने सूचित किया कि हम अन्य बैंकों के साथ भी बातचीत कर रहे हैं. मंत्री ने यह भी कहा कि एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) का उपयोग कर त्वरित भुगतान के लिए भारत इंटरफेस फार मनी (भीम) को भी आधार युक्त भुगतान प्रणाली से एकीकृत किया गया है. देश में 111 करोड़ लोगों के पास आधार संख्या है. प्रसाद ने कहा कि देश में 49 करोड़ बैंक खाते आधार से जुड़े हैं. हर महीने दो करोड़ खातों को आधार से जोड़ा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >