बजट में 80सी के तहत टैक्स छूट के लिए बढ़ सकती है निवेश सीमा, बैंकों ने जेटली से की सिफारिश

नयी दिल्ली : वर्ष 2017 में के आम बजट में केंद्र सरकार नौकरीपेशालोगों के लिएकुछ नयी राहतका एलान कर सकती है. पहली फरवरी को इस बार आम बजट पेश होने वाला है, इसलिए वित्तमंत्री अरुण जेटली से विभिन्न संगठनोंकेप्रतिनिधियों की मुलाकातों का सिलसिलाभी तेजहै. इसी क्रम में आज बैंकों केप्रतिनिधियों नेकेंद्रीय वित्तमंत्रीअरुण जेटलीसे मिल करबजटको […]

नयी दिल्ली : वर्ष 2017 में के आम बजट में केंद्र सरकार नौकरीपेशालोगों के लिएकुछ नयी राहतका एलान कर सकती है. पहली फरवरी को इस बार आम बजट पेश होने वाला है, इसलिए वित्तमंत्री अरुण जेटली से विभिन्न संगठनोंकेप्रतिनिधियों की मुलाकातों का सिलसिलाभी तेजहै. इसी क्रम में आज बैंकों केप्रतिनिधियों नेकेंद्रीय वित्तमंत्रीअरुण जेटलीसे मिल करबजटको लेकर अपने सुझाव सरकार को दिये.बिजनेसचैनल सीएनबीसी आवाज ने खबर दी है कि रिजर्व बैंकने केंद्र से सिफारिश की है किअायकरकी धारा 80सी के तहतआयकर छूट के लिए निवेश की सीमा 1.5 लाख रुपये से बढ़ायीजानी चाहिए.


आयकर के जानकारों का कहना है कि इस सीमा में वृद्धि बहुत दिनों से लंबित है. लोगों की आय बढ़ी है, ऐसे में इसे अब बढ़ाना चाहिए. अगर सरकार आगामी बजट में यह निर्णय लेती है तो यह नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी राहत होगी.

रिजर्व बैंक के प्रतिनिधियों ने कह है कि इसके साथ ही नोटबंदी के बाद की स्थिति में अब लोगों को अपने खातों से पैसे निकालने की सीमा में छूट दी जानी चाहिए. बैंकर्स की ओर से कहा गया है कि 30 दिसंबर के बाद इस सीमा में लिमिट को हटा लिया जाना चाहिए. साथ ही रिटेलर्स, ग्राहकों को टैक्स छूट देने की मांग भी की गयी है, ताकि डिजिटल मोड में पेमेंट बढ़े.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >