इंतजार हुआ खत्म, बजाज ने लांच डोमिनर 400 पेश किया

नयी दिल्ली : बजाज आटो ने अपनी नयी स्पोर्ट्स बाइक डोमिनर 400 आज बाजार में पेश की जिसकी कीमत दिल्ली शोरुम में 1.5 लाख रुपये तक है. डोमिनर 400 में 373 सीसी का इंजिन है. इसके दो संस्करण एबीएस व डिस्क ब्रेक में आएंगे जिनकी कीमत क्रमश: 1.5 लाख रुपये व 1.36 लाख रुपये होगी. […]

नयी दिल्ली : बजाज आटो ने अपनी नयी स्पोर्ट्स बाइक डोमिनर 400 आज बाजार में पेश की जिसकी कीमत दिल्ली शोरुम में 1.5 लाख रुपये तक है. डोमिनर 400 में 373 सीसी का इंजिन है. इसके दो संस्करण एबीएस व डिस्क ब्रेक में आएंगे जिनकी कीमत क्रमश: 1.5 लाख रुपये व 1.36 लाख रुपये होगी.

बजाज आटो के प्रबंध निदेशक राजीव बजाज ने कहा, ‘कंपनी की ओर से डोमिनर अब तक सबसे बडा व सर्वश्रेष्ठ उत्पाद है. इसके साथ ही कंपनी 1-2 लाख रपये की कीमत रेंज वाले उत्पादों की श्रेणी में उतर रही है जिसमें एक कंपनी (रायल इनफील्ड) की 80 प्रतिशत से अधिक बाजार भागीदारी है. ‘ उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले 12-18 महीने में डोमिनर एक अरब डालर मूल्य का ब्रांड बन जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >