कारोबार की शुरुआत में ही सेंसेक्स 141.91 और निफ्टी 44.80 अंक गिरा

मुंबई : शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत होते ही बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 141.91 अंक गिर गया, जबकि निफ्टी 44.80 अंक गिरकर 8,146.00 अंक पर कारोबार कर रहा है. शुक्रवार सुबह बीएसई सेंसेक्स के कारोबार की शुरुआत 26,437.37 अंकों के साथ हुई. बाजार में लिवाली बढ़ने से महज आधे घंटे के अंदर […]

मुंबई : शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत होते ही बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 141.91 अंक गिर गया, जबकि निफ्टी 44.80 अंक गिरकर 8,146.00 अंक पर कारोबार कर रहा है. शुक्रवार सुबह बीएसई सेंसेक्स के कारोबार की शुरुआत 26,437.37 अंकों के साथ हुई. बाजार में लिवाली बढ़ने से महज आधे घंटे के अंदर में इसमें गिरावट का दौर शुरू हो गया. वहीं कारोबार की शुरुआत में निफ्टी 44.80 अंक गिर गया.

बाजार सूत्रों का कहना है कि घरेलू स्तर पर रिजर्व बैंक की ओर से नियमों को सख्त किये जाने और विदेशी बाजारों के प्रभाव से शेयर बाजार में लिवाली का दौर शुरू हो गया है. इस कारण बाजारमें गिरावट आ गयी. सूत्रों का कहना है कि विदेशी निवेशकों द्वारा लिवाली की वजह से शेयरों में गिरावट का रुख बना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >