8वां वेतन आयोग: सरकार ने कन्फर्म की टाइमलाइन, जानें कब बढ़ेगी सैलरी और कितना मिलेगा एरियर

8th Pay Commission: केंद्र सरकार ने 3 नवंबर 2025 को 8वें वेतन आयोग का गठन कर दिया है और इसे रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है. 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होने वाले इस आयोग से कर्मचारियों की सैलरी में 20-35% तक की बढ़ोत्तरी और फिटमेंट फैक्टर में बदलाव की उम्मीद है.

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों का लंबा इंतजार अब खत्म होने की दिशा में है. वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने संसद में पुष्टि की है कि सरकार ने आधिकारिक तौर पर 3 नवंबर, 2025 को 8वें केंद्रीय वेतन आयोग का गठन कर दिया है. इस आयोग को अपनी सिफारिशें सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है, जिसमें वेतन, भत्ते और पेंशन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल होंगे.

सरकार ने संसद में कन्फर्म की टाइमलाइन

संसद में दिए गए एक लिखित जवाब में मंत्री ने स्पष्ट किया कि 8वें वेतन आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति के साथ ही इसे नोटिफाई कर दिया गया है. आयोग को गठन की तारीख से 18 महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट देनी होगी. हालांकि, सरकार ने यह भी साफ किया है कि कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन पर पड़ने वाले फाइनेंशियल इम्पैक्ट की जानकारी सिफारिशें मिलने और उन्हें स्वीकार किए जाने के बाद ही मिल पाएगी.

स्टेकहोल्डर्स से मांगा गया फीडबैक

वेतन आयोग अपनी सिफारिशें तैयार करने के लिए सभी पक्षों की राय ले रहा है. इसके लिए MyGov पोर्टल पर 18 सवालों की एक विस्तृत प्रश्नावली (Questionnaire) अपलोड की गई है. इसमें मंत्रालयों, विभागों, राज्य सरकारों, कर्मचारी यूनियनों, शिक्षक और आम नागरिकों से इनपुट मांगे गए हैं. ऑनलाइन फीडबैक जमा करने की आखिरी तारीख 31 मार्च, 2026 तय की गई है.

कब से खाते में आएगी बढ़ी हुई सैलरी ?

कागजों पर 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी, 2026 से प्रभावी माना जा रहा है, लेकिन असल में लाभ मिलने में थोड़ा समय लग सकता है. एक्सकपर्ट के अनुसार, भले ही यह जनवरी 2026 से लागू हो, लेकिन बढ़ा हुआ पैसा कर्मचारियों के बैंक खातों में 2026 के अंत या वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान ही पहुँचने की उम्मीद है. पिछले वेतन आयोगों के दौरान भी इसी तरह की देरी देखी गई थी.

क्या कर्मचारियों को मिलेगा एरियर ?

कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर यह है कि उन्हें देरी होने पर नुकसान नहीं होगा. विशेषज्ञों का कहना है कि भले ही भुगतान बाद में हो, लेकिन संशोधित वेतन की गणना 1 जनवरी, 2026 से ही की जाएगी. चूंकि 7वें वेतन आयोग का चक्र 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त हो रहा है, इसलिए 1 जनवरी से प्रभावी होने वाली बढ़ोत्तरी का पूरा एरियर (Arrears) कर्मचारियों को बाद में एकमुश्त मिल सकता है.

कितनी बढ़ सकती है सैलरी ?

सैलरी में कितनी बढ़ोत्तरी होगी, इस पर अभी कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं आया है, लेकिन पुराने ट्रेंड्स के आधार पर अनुमान लगाए जा रहे हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक, 8वें वेतन आयोग में 20% से 35% तक की वृद्धि देखी जा सकती है. फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) के 2.4 से 3.0 के बीच रहने की संभावना है. हालांकि, अंतिम निर्णय अगले 12-18 महीनों की मुद्रास्फीति (Inflation) और देश की आर्थिक स्थिति पर निर्भर करेगा.

Also Read: इतिहास में पहली बार, अमेरिकी डॉलर पर होंगे राष्ट्रपति ट्रंप के साइन, जून से बदल जाएंगे नोट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >