अधिकारियों की तैनाती शुरू, जानें कब कर्मचारियों की सैलरी पर कब होगा फैसला ?

8th Pay Commission: कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के लिए दो प्रमुख पदों पर नियुक्तियों को हरी झंडी दी है. स्मिता मोल एम.एस. को उप सचिव और अंबिका आनंद को निदेशक बनाया गया है.

8th Pay Commission: केंद्र सरकार ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) के ढांचे को मजबूत करते हुए दो अनुभवी अधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. यह नियुक्तियां ‘लेटरल ट्रांसफर’ के आधार पर की गई हैं, जो दर्शाता है कि सरकार आयोग के काम को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने के लिए गंभीर है.

किन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी?

  • स्मिता मोल एम एस: वर्तमान में नागरिक उड्डयन मंत्रालय में उप सचिव के पद पर कार्यरत स्मिता मोल को अब 8वें वेतन आयोग में उप सचिव नियुक्त किया गया है. उनका कार्यकाल 14 अप्रैल, 2029 तक या अगले आदेश तक बढ़ाया जा सकता है.
  • अंबिका आनंद: इस्पात मंत्रालय में निदेशक के पद पर तैनात अंबिका आनंद को आयोग में निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इनका कार्यकाल 13 अक्टूबर, 2030 तक रह सकता है.
  • इनसे पहले सरकार अमित सतीजा (IAS) और नीरज कुमार गयागी (IDAS) को संयुक्त सचिव के रूप में पहले ही नियुक्त कर चुकी है.

कर्मचारी संगठनों की सक्रियता: 51 पेज का मेमोरेंडम पेश

प्रशासनिक नियुक्तियों के साथ-साथ कर्मचारी पक्ष ने भी अपनी मांगें तेज कर दी हैं. नेशनल काउंसिल (JCM) के स्टाफ साइड ने तय समय से पहले ही आयोग को 51 पन्नों का विस्तृत मेमोरेंडम सौंप दिया है. जेसीएम के सचिव शिव गोपाल मिश्रा के अनुसार, इस प्रस्ताव में बढ़ती महंगाई और कर्मचारियों की बुनियादी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वेतन वृद्धि के अहम सुझाव दिए गए हैं.

Also Read: ₹1.53 लाख के पार पहुंचा सोना, चांदी में ₹13,000 की बड़ी बढ़त; जानें क्यों बढ़ रहे हैं दाम?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >