8th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बीच 8th Pay Commission (आठवें वेतन आयोग) को लेकर उत्सुकता बढ़ती जा रही है. अगर आप या आपके परिवार में कोई केंद्र सरकार की नौकरी से रिटायर हुआ है, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है. आठवां वेतन आयोग लागू होने के बाद केंद्रीय पेंशनभोगियों की बेसिक पेंशन में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है.
पेंशन में यह बढ़ोतरी किस तरह होगी और अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) के आधार पर आपकी जेब में कितने रुपये आएंगे, आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं.
पेंशन तय करने का क्या है मौजूदा नियम?
मौजूदा पेंशन नियमों के तहत, जब कोई केंद्रीय कर्मचारी रिटायर होता है, तो उसे उसके आखिरी बेसिक वेतन या औसत वेतन का 50 प्रतिशत बेसिक पेंशन के रूप में मिलता है. सर्विस के दौरान सालाना इंक्रीमेंट लगने से बेसिक पे बढ़ता रहता है, जिससे रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली पेंशन की रकम भी तय होती है.
7वें वेतन आयोग के तहत अभी सालाना इंक्रीमेंट की दर 3% है. हालांकि, कर्मचारी संगठनों (Staff-Side NC-JCM) ने नए वेतन आयोग में न्यूनतम वेतन 69,000 रुपये करने, वार्षिक इंक्रीमेंट को 6% तक बढ़ाने और 3.833 के फिटमेंट फैक्टर की मांग रखी है.
फिटमेंट फैक्टर से कैसे बदलेगी आपकी पेंशन?
अगर 50 फीसदी पेंशन वाले नियम को बरकरार रखा जाए, तो आपकी रिवाइज्ड बेसिक पेंशन इस फॉर्मूले से तय होगी:
रिवाइज्ड बेसिक पेंशन = (7th CPC के तहत बेसिक पेंशन) × फिटमेंट फैक्टर
अलग-अलग काल्पनिक फिटमेंट फैक्टर (2.24, 2.57 और 3.833) के आधार पर पेंशन में होने वाली बढ़ोतरी को इस टेबल के जरिए समझें:
लेवल 7 कर्मचारियों को कितना फायदा होगा?
उदाहरण के तौर पर, अगर कोई कर्मचारी Level 7 से रिटायर हुआ है और उसकी शुरुआती बेसिक पे ₹44,900 थी, तो 7वें वेतन आयोग के हिसाब से उसकी बेस पेंशन ₹22,450 बनती है. आठवें वेतन आयोग में अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर पर उसकी संशोधित पेंशन इस प्रकार हो सकती है:
- 2.24x फिटमेंट फैक्टर पर: ₹22,450 × 2.24 = ₹50,288
- 2.57x फिटमेंट फैक्टर पर: ₹22,450 × 2.57 = ₹57,696.50
- 3.833x फिटमेंट फैक्टर पर: ₹22,450 × 3.833 = ₹86,050.85
अंतिम फैसला किस पर निर्भर करेगा?
ध्यान दें कि ऊपर दिए गए आंकड़े एक अनुमानित कैलकुलेशन पर आधारित हैं. आठवें वेतन आयोग के तहत पेंशन की अंतिम राशि इस बात पर निर्भर करेगी कि पे कमीशन क्या सिफारिशें देता है और सरकार किस फिटमेंट फैक्टर व पेंशन फॉर्मूले को अंतिम मंजूरी देती है.
ये भी पढ़ें: ESIC कार्डधारकों के लिए जरूरी खबर, अब बिना आधार नहीं चलेगा काम, फटाफट पोर्टल पर निपटाएं ये प्रोसेस
