नोटबंदी का फैसला अर्थव्यवस्था को सुरक्षित व जीवंत बनाने के लिए : RSS

नयी दिल्ली : नोटबंदी के फैसले को उचित ठहराते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने आज कहा कि यह पारदर्शी मौद्रिक चलन शुरू करने के ‘ईमानदार इरादे’ के साथ राष्ट्रीय हित में उठाया गया कदम है जिससे देश की अर्थव्यवस्था सुरक्षित होगी और इसमें तेजी आएगी. आरएसएस के संचार विभाग के प्रमुख मनमोहन वैद्य ने […]

नयी दिल्ली : नोटबंदी के फैसले को उचित ठहराते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने आज कहा कि यह पारदर्शी मौद्रिक चलन शुरू करने के ‘ईमानदार इरादे’ के साथ राष्ट्रीय हित में उठाया गया कदम है जिससे देश की अर्थव्यवस्था सुरक्षित होगी और इसमें तेजी आएगी. आरएसएस के संचार विभाग के प्रमुख मनमोहन वैद्य ने कहा कि देश में सभी राष्ट्रविरोधी, अलगाववादी और आतंकवादी गतिविधियां अचानक ठहर सी गयी प्रतीत होती हैं तथा नतीजतन एक लंबे समय बाद कश्मीर घाटी में सामान्य स्थिति बहाल हुई है.

उन्होंने कहा कि यह जाहिर है कि लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा क्योंकि देश में वित्तीय सुदृढता और जवाबदेही की दिशा में यह एक सख्त कदम है और इसका मकसद अपनी अर्थव्यवस्था को सुरक्षित और जीवंत बनाना है. वैद्य ने कहा कि नोटबंदी का सरकार का फैसला राष्ट्रीय हित में है. उन्होंने कहा कि इसका असर हर जगह महसूस किया जा रहा है. उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे देश में पारदर्शिता लाने में सरकार को सहयोग करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >