सेंसेक्स 200 अंक उछला, निफ्टी 8600 के करीब

मुंबई : अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के दम परमंगलवारको घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई है. आज के शुरुआती कारोबार में बैंकिंग, मेटल, एफएमसीजी, रियल्टी जैसे सभी सेक्टरों के दिग्गज शेयरों में हो रही खरीद के बल पर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिल रही है. सेंसेक्स दोहरे शतक […]

मुंबई : अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के दम परमंगलवारको घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई है. आज के शुरुआती कारोबार में बैंकिंग, मेटल, एफएमसीजी, रियल्टी जैसे सभी सेक्टरों के दिग्गज शेयरों में हो रही खरीद के बल पर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिल रही है. सेंसेक्स दोहरे शतक के करीब दिख रहा है.वहीं, निफ्टी 8580 अंक आसपास दिख रहा है.

शुरुआती कारोबार में दिग्गज शेयरों के साथ ही मिड कैप और स्मॉल कैप शेयरों में भी अच्छी खरीद देखने को मिल रही है. बीएसई का मिड कैप इंडेक्स 0.87 फीसदी और स्मॉल कैप इंडेक्स 0.91 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है. वहीं, बैंकिंग शेयरों में आज अच्छी खासी खरीदारी देखने को मिल रही है. बैंक निफ्टी 0.86 फीसदी की बढ़त के साथ 19235 के स्तर के आसपास नजर आ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >