रिलायंस जियो ने एयरटेल के ‘ट्रैफिक की सुनामी” का दावा खारिज किया

नयी दिल्ली : वर्तमान टेलीकाम आपरेटरों के खिलाफ वाक्युद्ध में पलटवार करते हुए रिलायंस जियो ने आज उसके मोबाइल नेटवर्क से ट्रैफिक की ‘सुनामी’ पैदा होने के आरोप खारिज किये. रिलायंस जियो इंफोकाम ने एक बयान में कहा कि रिलायंस जियो का आउटगोइंग ट्रैफिक व्यस्त समय में भी प्रति ग्राहक प्रति घंटा दो काल से […]

नयी दिल्ली : वर्तमान टेलीकाम आपरेटरों के खिलाफ वाक्युद्ध में पलटवार करते हुए रिलायंस जियो ने आज उसके मोबाइल नेटवर्क से ट्रैफिक की ‘सुनामी’ पैदा होने के आरोप खारिज किये. रिलायंस जियो इंफोकाम ने एक बयान में कहा कि रिलायंस जियो का आउटगोइंग ट्रैफिक व्यस्त समय में भी प्रति ग्राहक प्रति घंटा दो काल से भी कम है जिसके लिए केवल पीओआई की सीमित संख्या की जरुरत होती है. ये काल केवल एक आपरेटर के लिए नहीं हैं बल्कि सभी आपरेटरों में विभाजित हैं.

बयान में कहा गया कि वर्तमान आपरेटर इतनी सामान्य काल दर को रिलायंस जियो के ट्रैफिक की सुनामी बता रहे हैं. पांच सितंबर को वाणिज्यिक रूप से सेवाएं शुरू करने वाली रिलायंस जियो ने वर्तमान टेलीकाम कंपनियों पर पर्याप्त संख्या में इंटर कनेक्शन पोर्ट नहीं देने का आरोप लगाया है जिससे कॉल ड्राप की समस्या हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >