ड्यूटी चार्ट में अवकाश दर्ज नहीं होने का एयरइंडिया पायलटों ने किया विरोध

नयी दिल्ली : एयर इंडिया पायलट एसोसिएशन (आईसीपीए) की शिकायत है कि इस सरकारी एयरलाइन ने नये पाक्षिक ड्यूटी चार्ट में पायलटों के साप्ताहिक अवकाश हटा दिया हैं. एसोसिएशन का कहना है ऐसा करना किसी और ‘त्रासदी को दावत देना’ है क्यों कि किसी थके हारे पायलट को काकपिट में भेजना असुरक्षित होता है. आईसीपीए […]

नयी दिल्ली : एयर इंडिया पायलट एसोसिएशन (आईसीपीए) की शिकायत है कि इस सरकारी एयरलाइन ने नये पाक्षिक ड्यूटी चार्ट में पायलटों के साप्ताहिक अवकाश हटा दिया हैं. एसोसिएशन का कहना है ऐसा करना किसी और ‘त्रासदी को दावत देना’ है क्यों कि किसी थके हारे पायलट को काकपिट में भेजना असुरक्षित होता है. आईसीपीए ने कडे शब्दों में लिखे अपने एक विरोध पत्र में कहा है कि एयरइंडिया टकराव का रुख अपना रही है और ऐसा करके वह नियम तोड़ कर उड़ान सुरक्षा को खतरे में डाल रही है.

आईसीपीए 750 पायलटों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था है जो पतली पेटी वाले विमान उडाते हैं और ये पहले घरेलू मागों पर सेवा देने वाली इंडियन एयरलाइंस से जुड़े थे. संघ ने कहा कि आपकी कार्यप्रणाली से यह स्पष्ट है कि आप जानबूझकर डीजीसीए द्वारा अनुमति प्राप्त एयर इंडिया-उडान ड्यूटी समय सीमा निर्धारण योजना का उल्लंघन कर रहे हैं और पायलटों को भडका रहे हैं ताकि औद्योगिक अशांति पैदा हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >